उत्तराखंड : रोडवेज बसों में अब ये लोग भी कर सकेंगे फ्री सफर, धामी सरकार का मुफ्त यात्रा का आदेश
देहरादून। देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देने वाले वीरता चक्र विजेता सैनिकों और वीर नारियों को रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के सैनिक कल्याण विभाग ने शनिवार को इसके आदेश किए।
सचिव-सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी के अनुसार वीरता चक्र प्राप्त सैनिकों के साथ वीरता चक्र प्राप्त सैनिक की वीरांगना को भी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुफ्त यात्रा में जो भी खर्च आएगा, सैनिक कल्याण विभाग रोडवेज को चुकाएगा। राज्य में वर्तमान में वीरता चक्र प्राप्त सैन्य अफसर और सैनिकों की संख्या 250 से अधिक है।
इनके रोडवेज में यात्रा करने पर सालाना अधिकतम 10 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। मुख्यमयंत्री पुष्कर धामी ने पिछले वर्ष विजय दिवस के मौके पर यह घोषणा की थी। इसके बाद कैबिनेट ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप यह फैसला लिया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान
दिवाली पर नैनीताल में प्रशासन का बड़ा अलर्ट, 13 इलाकों में मजिस्ट्रेट तैनात; आतिशबाजी की बिक्री पर रहेगी खास नजर
आज का राशिफल (04 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!