उत्तराखंड: इस विभाग में भर्ती परीक्षा शुरू, ऐसे करें आवेदन…..
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के अन्तर्गत कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 विकास शाखा, अराजपत्रित के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
बता दें कि, आयोग द्वारा इस भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर इस संबंध में सूचना दी गई है, जिसके मुताबिक इस भर्ती के लिए आयोग द्वारा विज्ञापन मंगलवार 3 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है।
वहीं आगामी 5 अक्टूबर से इस भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विज्ञप्ति में बताया गया है कि, आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता की करें तो इन पदों के लिए आयोग द्वारा जहां शैक्षिक योग्यता भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या संस्था से कृषि स्नातकोत्तर उपाधि निर्धारित की गई है। वहीं विज्ञप्ति में रिक्त पदों की संख्या 34 बताई गई है।
उक्त पद हेतु अभ्यर्थियों की आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों में भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन प्रकाशित होने के पश्चात आगामी 5 अक्टूबर से आयोग की आफिशियल वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश