उत्तराखंड: आज इन छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के भीतर देहरादून सहित गढ़वाल मंडल के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि कुमाऊं मंडल में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा कालसी में दर्ज की गई, जहां 57 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक आज सोमवार, 25 अगस्त को प्रदेश के छह जिलों देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रदेश के पांच जिलों—देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और उत्तरकाशी—में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारियों ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
लगातार हो रही बारिश से पर्वतीय जिलों में भूस्खलन और नदियों-नालों के उफान का खतरा बढ़ गया है। आपदा प्रबंधन विभाग और प्रशासन सतर्क है और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं आमजन से अपील की गई है कि वे मौसम से जुड़ी जानकारी केवल अधिकृत स्रोतों से ही प्राप्त करें और सावधानी बरतें।
ल

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश