उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा; खाई में गिरी कार, पति, पत्नी और बेटे की हुई मौत

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में आज एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पौड़ी गढ़वाल के गुमखाल के पास द्वारिखाल में एक कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

दअसल, आज दिनांक 10 दिसम्बर 2024 को थाना सतपुली के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गुमखाल के पास द्वारिखाल में एक कार (वाहन संख्या- DL-10CU6560) खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता थी। उक्त सूचना पर पोस्ट सतपुली से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त दुर्घटनाग्रस्त कार में 1 महिला व 2 पुरुष सवार थे जो एक ही परिवार के सदस्य थे। तथा दिल्ली से अपने गांव कुठारगांव पौड़ी जा रहे थे। गुमखाल के पास द्वारिखाल में उक्त कार अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा कार में सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर गहरी खाई में उतरकर तीनों व्यक्तियों के शव को रोप व स्ट्रेचर की सहायता से खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक लाया गया तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन

मृतकों के नाम-
1- विनोद सिंह नेगी पुत्र श्री सोहन सिंह उम्र 59 वर्ष निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल।
2-गौरव पुत्र श्री विनोद सिंह नेगी उम्र 26 वर्ष निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल।
3-चंपा देवी पत्नी श्री विनोद सिंह नेगी उम्र 57 निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad