उत्तराखंड: यहां नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक और दुखद खबर सामने आ रही है यहां विश्वनाथ के पास नहाने गए दो युवक सुयाल नदी की लहरों में ओझल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू एंड सर्च अभियान चलाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर अल्मोड़ा निवासी तीन युवक अभिषेक भारती पुत्र धीरेंद्र बहादुर उम्र 23 वर्ष, निवासी मकेड़ी, करन सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी पोखरखाली व अजय कुमार पुत्र दीप चंद्र उम्र 19 वर्ष बाड़ी बगीचा नहाने के लिए सुयाल नदी गए थे।
युवक विश्वनाथ घाट के समीप नदी में नहाने के लिए उतरे इसी दौरान दो युवक अभिषेक और करन अचानक नदी में डूब गए चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे सूचना पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है इधर घटना से मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क