उत्तराखंड: UKSSSC ने इस भर्ती परीक्षा को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-56/ उ०अ० से०च०आ०/2024, दिनांक 14 मार्च, 2024 के क्रम में विभिन्न विभागों के अंतर्गत वाहन चालक के पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 07 जुलाई, 2024 को प्रातः 11:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक राज्य के दो जनपदों नैनीताल (हल्द्वानी) एवं देहरादून के 13 परीक्षा केन्द्रों में संपादित की गयी।


उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा की औपबंधिक उत्तर-कुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ हेतु आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी की जा रही है।
उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि औपबंधिक उत्तर-कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों / उत्तरों पर आपत्तियाँ होने की दशा में दिनांक 14 जुलाई 2024 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर आपत्तियां / प्रत्यावेदन स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए दिनांक 10 जुलाई, 2024 को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया जायेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल