उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे पर लगाया आरोप, बिहार से अपने रिश्तेदारों को बुलाकर दे रहे है रोजगार

ख़बर शेयर करें 👉

गूलरभोज। उत्तराखंड में आगामी चुनाव के मद्देनजर चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गयी है। इस बीच आज मंगलवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का आवास कूच करने की कोशिश की लेकिन मंत्री के आवास से कुछ दूर पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया और गिरफ्तार कर लिया।

इस पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, सुमित्र भुल्लर ने कहा, कि कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे बिहार से अपने रिश्तेदारों को उत्तराखंड में बुलाकर रोजगार दे रहे हैं। जबकि उत्तराखंड का युवा पूरी तरह बेरोजगार है। इसलिए आज कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के आवास पर प्रदर्शन का मन बनाया था लेकिन गदरपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षा सचिव राधिका झा को 15 दिन में हटा दिया। कार्यकर्ता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, सुमित्र भुल्लर ने कहा कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। और कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे पूरी तरह विकास कार्यों में पिछड़े हुए हैं। जिस कारण प्रदेश के युवाओं ने आज कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के आवास पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। आरोप है, कि अरविंद पांडे ने शिक्षा सचिव राधिका झा को 15 दिन में ही हटा दिया क्योंकि उन्होंने 15 टीचरों पर कार्यवाही की जो घूस देकर विद्यालय से गायब थे। और अपना अटैचमेंट ऑफिस में करवा रखा था। वहीं कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ,सिद्धार्थ दूसरी ने कहा, कि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ,के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री के खिलाफ वह लोग बिगुल फूंक रहे हैं l और कैबिनेट मंत्री को आगामी विधानसभा चुनाव में वह सबक सिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। और उनके साथ आज प्रदेश भर के युवा एकत्र हुए वहीं स्थानीय महिला ने जनजाति के लोगों के घर तोड़े जाने के आरोप कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे पर लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने निकली बहन की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

एसपी काशीपुर चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि वह युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाले जा रहे प्रदर्शन के खिलाफ नहीं है लेकिन किसी के आवास पर किसी भी प्रकार की कोई घटना ना हो उनके लिए पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर गदरपुर थाना भेजा।