उत्तराखंड: दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। राजधानी के विकास नगर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर यहां एक दरिंदे ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई और 9 महीने बाद किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है।
नगर के एक व्यक्ति ने विकास नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर कहा कि शाहिद पुत्र रहीसुद्दीन निवासी भट्टा रोड सराय गली विकास नगर देहरादून ने उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए जिससे उसकी पुत्री 9 माह की गर्भवती हो गई। उनकी पुत्री ने इस घटना के बारे में पहले परिवार के किसी सदस्य को नहीं बताया। पुत्री के 09 माह की गर्भवती होने पर स्वजन को इसकी जानकारी हुई। शुक्रवार प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसने सुरक्षित तरीके से बच्चे को जन्म दिया।
शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धारा व अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच थाना कालसी की दारोगा अंजना चौहान को सौंपी पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल