उत्तराखंड मौसम अलर्ट: नैनीताल समेत इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट, बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मध्यम बारिश के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं इसी दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट रहेगा, जहां हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
28 जनवरी को नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। इन इलाकों में बारिश के साथ ठंड और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि 29 जनवरी से प्रदेश में मौसम में कुछ हद तक सुधार देखने को मिलेगा। इस दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
30 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 31 जनवरी को एक बार फिर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल