उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आंधी-ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी, 7 जिलों में बुधवार को स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
उत्तराखंड में बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 27 जनवरी 2026 की शाम 7 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 28 जनवरी 2026 को प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बोल्डर गिरने, जलभराव और सड़कों के बंद होने जैसी आपदाजनक घटनाएं हो सकती हैं। संभावित जोखिम और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
मौसम अलर्ट को देखते हुए 28 जनवरी (बुधवार) को अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जिलों के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही इन सभी जिलों के आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
प्रशासन ने संबंधित विभागों को आदेशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।








संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल