उत्तराखंड मौसम: इन पांच जिलों में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना, यलो अलर्ट
देहरादून। मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे के भीतर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना जताई है। बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। पर्वतीय इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
पर्वतीय इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क