उत्तराखंड मौसम : राज्य के इन जनपदों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, यलो अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड के कई जनपदों में 16 मार्च से 19 मार्च तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक,आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके साथ ही कहीं कहीं बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। ऐसे में आज प्रभावित इलाकों में यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च से लेकर 19 मार्च तक भी मौसम का यलो अलर्ट है। इस दौरान राज्य के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गर्जन के साथ ओलावृष्टि और बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी भी संभव है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान
दिवाली पर नैनीताल में प्रशासन का बड़ा अलर्ट, 13 इलाकों में मजिस्ट्रेट तैनात; आतिशबाजी की बिक्री पर रहेगी खास नजर
आज का राशिफल (04 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!