Uttarakhand Weather: आज इन 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी; रहें सावधान

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और टिहरी जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में बारिश के तेज से अत्यंत तेज दौर भी देखने को मिल सकते हैं।

बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की भी आशंका जताई गई है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

लगातार बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कों पर मलबा आने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: 29वें दिन भी जारी रही राजस्व ग्राम की पदयात्रा, ग्रामीण बोले- घोषणा नहीं, अधिसूचना चाहिए
Ad Ad Ad Ad