उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते कल इस जिले के स्कूलों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें 👉

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 22.08.2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनाँक 23.08.2025 जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों में को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र अत्यन्त दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम चेतावनी के क्रम में दिनांक 23.08.2025 (शनिवार) को जनपद पिथौरागढ़ में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज

मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ एवं जिला कार्यकम अधिकारी बाल विकास विभाग, पिथौरागढ़, समस्त शैक्षिक संस्थानों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।