उत्तराखंड: आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ इलाकों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: अब अफसर नहीं दिखा पाएंगे लापरवाही! आज से राज्य में सभी ऑफिसों में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य

वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इन जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है और इसका असर शुक्रवार को भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ‘समूह-ग’ की 613 पदों पर भर्ती परीक्षा की रद्द

राज्य के पर्वतीय और मैदानी जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। चार मई तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।