उत्तराखंड: आईटीबीपी में तैनात महिला सिपाही के साथ साथी सिपाही ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
देहरादून। मसूरी स्थित आईटीबीपी अकादमी में तैनात सिपाही से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पहले अकादमी के अफसरों को सूचना दी थी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मसूरी थाने में सहकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।
मसूरी कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि यह घटना पांच दिसंबर की है। रविवार को महिला सिपाही आउट-पास लेकर अकादमी के बाहर स्थित अपने परिचित सिपाही मोहन सिंह दानू के कमरे में गई थी। आरोप है कि वहां मोहन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस घटना के दो दिन बाद सात दिसंबर को सुबह पौने 11 बजे अपने अफसरों को जानकारी दी। पीड़िता के मुताबिक, उसे आठ दिसंबर को अकादमी में बताया गया कि मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पीड़िता को इस पर विश्वास नहीं हुआ। इसलिए, वह खुद पुलिस थाने में पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, महिला सिपाही बॉक्सिंग खिलाड़ी भी है। वह अकादमी की केंद्रीय टीम से संबद्ध है। पीड़िता की शादी नहीं हुई है। जबकि, आरोपी सिपाही शादीशुदा है। उधर, मामले का पता लगते ही आरोपी सिपाही की पत्नी और बाकी लोग मसूरी पहुंच गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। वे खेल गतिविधियों के दौरान एक-दूसरे से मिले। परिचित होने के चलते ही पीड़िता रविवार को आउट-पास लेकर अकादमी के बाहर आरोपी के कमरे में गई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम विवाद: 11,703 परिवारों के दावे पर उठे सवाल, वनाधिकार समिति ने दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की