उत्तराखंड: यहां महिला ने उठाया खौफनाक कदम, धारदार हथियार से रेत डाली अपनी ही गर्दन
बागेश्वर। जनपद के कपकोट के पोथिंग गांव की की महिला ने धारदार हथियार से अपनी ही गर्दन रेतने का मामला सामने आया है। जिससे पूरे पुलिस महकमे और क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुची पुलिस ने जांच सुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के पोथिंग गांव की चंपा देवी(35) पत्नी अमर राम ने ने धारदार हथियार से अपना ही गला रेत डाला। ये देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भेजा जहां डॉक्टरों ने उस महिला की हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर किया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
वहीं पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी जिस कारण उसने ये खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल