Uttarakhand : देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि, अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है। ऐसे में इन इलाकों में दिन और रात के समय सतर्कता के साथ रहने की हिदायत दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल