उत्तराखंड: आप के CM पद उम्मीदवार रहे अजय कोठियाल ने थामा भाजपा का दामन
देहरादून। आम आदमी पार्टी के CM पद उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कर्नल अजय कोठियाल के साथ उनके समर्थक भी भारतीय जनता पार्टी दफ्तर में बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वहीं, ज्वाइन कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। कर्नल कोठियाल के साथ भाजपा में उनके साथ पूर्व दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय सहित सैकड़ों समर्थक भी शामिल हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी व कोठियाल की बंद कमरे में बातचीत भी हुई है।
बता दें कि हाल ही में कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे गए इस्तीफे में पदाधिकारियों ने कहा था कि वर्तमान में जिस तरह से संगठन काम रहा है, उससे लगता है कि उत्तराखंड में ‘आप’ का कोई भविष्य नहीं है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!