उत्तराखंड के इस जिले में स्कूल बंद होने का वायरल आदेश निकला फर्जी, जिला प्रशासन ने जारी की बड़ी सफाई
अल्मोड़ा। सोशल मीडिया पर 10 जुलाई को अल्मोड़ा जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किए जाने का एक आदेश तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, जिला प्रशासन ने इस आदेश को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताते हुए लोगों से ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
जिला सूचना कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा स्कूल बंद का आदेश आधिकारिक नहीं है। जिला आपदा परिचालन केंद्र ने स्पष्ट किया है कि 10 जुलाई के लिए अल्मोड़ा जिले में फिलहाल किसी भी प्रकार का अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
प्रशासन ने कहा है कि यदि मौसम की स्थिति को देखते हुए भविष्य में स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाता है, तो इसकी जानकारी केवल जिला प्रशासन के आधिकारिक आदेश और अधिकृत माध्यमों से ही जारी की जाएगी।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों, छात्रों और आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी आदेश पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। साथ ही फर्जी आदेशों को साझा न करने की भी अपील की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 65.40 लाख की 218.04 ग्राम स्मैक बरामद,…दो आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, 17 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण पूरा; सुनीति भट्ट ने बांटे प्रमाण-पत्र
लालकुआं: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 30 करोड़ रुपये मंजूर; 34 हजार परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ
नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल: चार DSP के बदले कार्यक्षेत्र, रविकान्त सेमवाल रामनगर तो लव शर्मा बने हल्द्वानी CO
आज का राशिफल (07 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!