(मौसम अलर्ट) उत्तराखंड के 9 जिलों में अगले 3 घंटे भारी: आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में अगले तीन घंटे बेहद सतर्कता के हैं। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के तहत देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जनपदों के कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने, आंधी-तूफान और तेज हवाओं (40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक यह प्रभाव कुछ ही घंटों में दिखाई दे सकता है, इसलिए स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। विभाग ने जिन स्थानों पर प्रभाव पड़ने की संभावना जताई है, उनमें देहरादून जिले के प्रतापनगर, डुंडा रेंज, भटवाड़ी, मसूरी, डोईवाला, ऋषिकेश, नरेंद्रनगर, धनोल्टी, चंबा, कोटी, सहिया, लछीवाला, वीरभद्र, मोहनचाटी, शिवपुरी रेंज जैसे इलाके शामिल हैं।
इसके अलावा, हरिद्वार के पिरान कलियर, सुमन नगर, धनपुरा, टिहरी के सकलाना, भाली, पौड़ी के बादशाहपुर, नटूखालखाल, दबोली, अमोली और पालकोट, नैनीताल के चांदी रेंज, डांडामंडी, अल्मोड़ा के खातीगौ, पिथौरागढ़ के मुनाकोट, बद्री, बेरा, खाईकोट तल्ला, चाचरी, सिलिंग और चंपावत के लोहाघाट, बारडोली, खरायत, कोटकेंद्री, तम्बली जैसे इलाकों में भी मौसम बिगड़ सकता है।
ऊधम सिंह नगर के पंतनगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम विभाग ने तेज बारिश और तूफान की आशंका जताई है।
मौसम विभाग की अपील:
– इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग खुले में न निकलें।
– बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
– किसान अपनी फसल और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
– पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव जैसी स्थिति पर नजर रखें।
इस अलर्ट को मौसम विभाग ने तत्काल प्रभाव से अगले 3 घंटे के लिए लागू किया है। स्थिति के अनुसार आगे अपडेट भी जारी किए जाएंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश