(मौसम अलर्ट) उत्तराखंड में पारा चढ़ा, मैदानी इलाकों में बढ़ी तपिश, अब इस दिन होगी झमाझम बारिश..!
देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक इस समय चटख धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। खासकर मैदानी जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लू जैसे हालात बनते जा रहे हैं। देहरादून समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और धूप में और तेजी आएगी। इसके चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य से ऊपर पहुंच गया।
हालांकि सुबह और शाम के वक्त अभी भी कुछ हद तक राहत बनी हुई है क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी धूप का असर दिख रहा है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में आंशिक बादल जरूर देखने को मिले, लेकिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को राज्य में बरसात होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने 11 जून को राज्य के उत्तरकाशी,चमोली बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल जनपद के अलावा चंपावत,पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तेज दौर होने के साथ-साथ झौंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा के साथ चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं, 12 जून को नैनीताल, चंपावत तथा पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की भी चेतावनी जारी की है मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तेज दौर से अति तेज दौर होने तथा जोरदार हवाए 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तेज दौर होने और आंधी तूफान आने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने भारी वर्षा की संभावना को व्यक्त करते हुए लोगों को सतर्क रहने की बात की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश