उत्तराखंड में अगले 3 दिन मौसम का ‘अलर्ट मोड’! IMD की चेतावनी के बाद सरकार एक्शन में, लोगों के मोबाइल पर……
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है और आपदा से निपटने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के अनुसार, संवेदनशील और जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को Emergency SMS Alert भेजे जा रहे हैं, ताकि खराब मौसम के दौरान लोग सतर्क रहें और समय रहते सुरक्षित स्थानों पर जा सकें।
बारिश को देखते हुए रुद्रप्रयाग, केदारनाथ सहित कई पर्वतीय जिलों में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग, चारधाम यात्रा मार्ग और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सभी संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 4 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में प्रशासन ने स्थानीय लोगों और चारधाम यात्रियों से नदियों, बरसाती नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरत यात्रा करने से बचने, मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखने और केवल आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। सरकार का कहना है कि समय रहते सतर्कता बरतने से किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
नैनीताल दुग्ध संघ में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, 705 दुग्ध समितियों में भी लहराया तिरंगा
लालकुआं: कर्मशीलता, सुरक्षा और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता, ITC पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
आज का राशिफल (15 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल, राहत-बचाव अभियान जारी