उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर जमकर हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्य वाणी सही साबित हुई, आज पहाड़ से मैदान तक मौसम ने करवट बदली है। मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल और औली में समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट आई, जिसके चलते ठिठुरन बढ़ गई है। साथ ही ठंडी हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। नैनीताल में इस वर्ष का पहला हिमपात हुआ।
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 जनवरी से पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चम्पावत में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!