उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: 17 फरवरी से पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार, प्रशासन ने जारी की सलाह
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 फरवरी से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के ज्यादा आसार हैं। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और चारधाम व अन्य पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ऊंचाई वाले मार्गों पर फिसलन और दृश्यता कम होने की स्थिति बन सकती है।
हालांकि प्रदेश के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर समेत अन्य निचले इलाकों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। 18 फरवरी को भी पहाड़ों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी, जबकि 19 से 21 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के संकेत हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव के बावजूद तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं आएगी। यानी ठंड में खास इजाफा होने की संभावना नहीं है और बारिश-बर्फबारी सीमित क्षेत्रों तक ही असर दिखाएगी।
मौसम को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
पर्वतीय जिलों में स्थानीय प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और जरूरी सावधानियां बरतें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!