उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खासकर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मैदानी जिलों में घने कोहरे को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। देहरादून सहित हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार कोहरे और बदलते मौसम के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को भी मैदानी इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे तापमान में कमी आई और दिनभर ठंड ने लोगों को परेशान किया।
आने वाले दिनों के पूर्वानुमान की बात करें तो तीन और चार जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद पांच जनवरी को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं छह और सात जनवरी को दोबारा प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल