मौसम अपडेट: राज्य के इन पांच जनपदों में बारिश एवं बर्फबारी की संभावना

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा. 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. वहीं, अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा. वहीं आज मसूरी में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad