Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी…
उत्तराखंड में चढ़ते पारे के बीच राहत भरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में जहां सुबह से सूरज आंख मिचौली खेल रहा है तो वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। जिसे लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चार धाम यात्रा रूट पर विभाग ने बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताविक मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान की माने तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमक सकती है। मौसम विभाग ने 16 मई तक चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी जिलों में तापमान बढ़ने का अंदेशा जताया है।
बताया जा रहा है कि 14 से 16 तक पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं 17 से 19 तक हल्की बारिश ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। रिपोर्टस की माने तो शनिवार शाम तक पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। जिसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदान में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!