Uttarakhand Weather: इन जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘रेड अलर्ट’,…. एडवाइजरी जारी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी जिलों के जिलाधकारियों, आपदा प्रबंधन अधिकारियों और SDRF को सतर्क रहने के भी निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के अनुसार अगले तीन दिन टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने का अनुमान लगाया गया है।

ये है एडवाइजरी

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई

1. प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। 12. किसी भी आपदा / दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

3. आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एव विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

4. NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा

में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। 5. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल

6. समस्त चौकी / थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। 7. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाईल / फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे ।

8. अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे। 9. उक्त अवधि में लोगों के फँसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें।

10. विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें। 11. असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के

आवागमन को अनुमति न दी जाये। 12. नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत

13. जिला सूचना अधिकारी उक्त सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे।

14. समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC / राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 2684314, 2664315 2664316, फैक्स नं० 0135-2710334, 2664317, टोल फ्री नं० 1070, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad