उत्तराखंड में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ: 3 दिन बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून स्थित केंद्र ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत देते हुए गुरुवार से प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी गरज के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने 20 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, जबकि प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक, ओलावृष्टि और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
21 मार्च को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। हरिद्वार, उधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और चम्पावत जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी खराब मौसम बना रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!