मुस्कान, सोनम, सिया के बाद अब पति की कातिल निकली रूबी,… उगले राज
उत्तर प्रदेश। पिछले डेढ़ वर्ष में देशभर में पति-पत्नी के रिश्तों से जुड़े कई चर्चित आपराधिक मामले सामने आए हैं। मेरठ की मुस्कान, मेघालय हनीमून मर्डर केस की आरोपी सोनम रघुवंशी, पुणे की सिया गोयल और अब आगरा की रूबी—इन मामलों में महिलाओं पर अपने पति या साथी की हत्या की साजिश रचने या हत्या करने के आरोप लगे हैं। इन घटनाओं ने रिश्तों में भरोसे, अपराध और सामाजिक बदलाव को लेकर देशभर में नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, इन सभी मामलों में अंतिम फैसला अदालत द्वारा साक्ष्यों और सुनवाई के आधार पर ही होगा।
ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आए मामले ने एक बार फिर पूरे देश को हैरान कर दिया है। पुलिस के अनुसार, रूबी पर अपने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफनाने का आरोप है।
अभियोजन पक्ष के अधिकारी बृजभूषण कुशवाहा ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी महिला को कोर्ट के समक्ष पेश किया था। इसी दौरान रूबी ने कानून के सामने अपना जघन्य जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने जज के सामने सारे राज उगल दिए, फिलहाल इस खौफनाक मर्डर केस की कानूनी कार्यवाही अदालत में लगातार जारी है।
बाथरूम के फर्श के नीचे दफनाया शव
इस पूरे हत्याकांड की परतें जब खुलीं तो जांच करने वाली पुलिस टीम के भी होश उड़ गए। शातिर दिमाग रूबी ने अपने पति सुरेंद्र शर्मा को ठिकाने लगाने के बाद लाश को छुपाने के लिए बेहद डरावनी साजिश रची थी। उसने अपने घर के बाथरूम की जमीन को खोदकर पति के शव को वहीं गहरे गड्ढे में दफना दिया था। किसी को इस बात का शक न हो, इसके लिए उसने बहुत चालाकी से बाथरूम के टूटे फर्श को दोबारा बनवाया और उस पर सीमेंट का बिल्कुल नया प्लास्टर करवा दिया। आरोपी महिला करीब 45 दिन तक लगातार पुलिस और अपने ससुराल के लोगों को झूठी कहानियां सुनाकर गुमराह करती रही। लेकिन जब कानून के हाथ उस तक पहुंचे, तो पूरे देश को झकझोर देने वाले इस राज से पर्दा उठ गया।
खीर में मिलाई 15 से 16 गोलियां
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद रूबी ने पूछताछ में जो कहानी बयां की, उसने सबको सन्न कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, रूबी ने मर्डर वाले दिन घर में मीठी खीर बनाई थी। उसने बेहद शातिराना तरीके से उस खीर के अंदर 15 से 16 नींद की गोलियां पीसकर मिला दीं। इस नशीली खीर को खाने के बाद सुरेंद्र शर्मा को गहरी नींद आ गई और वह पूरी तरह बेसुध हो गए। पति को पूरी तरह होश खोते देख रूबी ने बड़ी बेरहमी से उनकी जान ले ली।
अकेले ही ठिकाने लगाई लाश
वारदात को अंजाम देने के अगले ही दिन रूबी ने अपनी दोनों मासूम बेटियों और बूढ़ी सास को जेठ के घर भेज दिया ताकि घर में कोई न रहे। इसके बाद उसने अकेले ही भारी-भरकम शव को घसीटते हुए बाथरूम तक पहुंचाया। वहां उसने खुद गड्ढा खोदा और लाश को दबाकर मिट्टी बराबर कर दी। बाद में उसने एक राजमिस्त्री को बुलाया और बहाना बनाया कि बाथरूम का फर्श ऊंचा करना है। मिस्त्री से वहां सीमेंट का नया लेप लगवाकर उसने सबूतों को पूरी तरह मिटा दिया था। पुलिस अब इस मर्डर की असली वजह और पूरी टाइमलाइन की जांच में जुटी है।


रामनगर: रिसॉर्ट में चल रहा था कथित सेक्स रैकेट! पुलिस की रेड में 52 गिरफ्तार,…10 युवतियां रेस्क्यू
आज का राशिफल (05 जुलाई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
भीमताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, ग्राफिक एरा में किया नए एकेडमिक ब्लॉक और ऑडिटोरियम का उद्घाटन
हल्द्वानी: लगातार हादसों के बाद प्रशासन हरकत में, तीनपानी से गोरापड़ाव हाईवे पर होगा बड़ा बदलाव!