भीषण अग्निकांड! कोचिंग सेंटर में लगी आग, 18 छात्रों की दर्दनाक मौत, कई घायल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण अग्निकांड ने हड़कंप मचा दिया। सेक्टर-डी स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में अचानक आग लगने से 18 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि छात्रों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जान बचाने के लिए कई विद्यार्थियों ने ऊपरी मंजिलों से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी, उसके पहले दो तल पर पेट शॉप और गेमिंग जोन संचालित था, जबकि तीसरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी चल रही थी। आग लगने के समय बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं वहां मौजूद थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद कई लोग भवन के भीतर फंस गए थे। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: डीएम ने की बड़ी कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय जांच के आदेश
उत्तराखंड: इस जिले में भी कल स्कूलों की छुट्टी का आ गया आदेश
उत्तराखंड: कल इस जनपद के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
हल्द्वानी: तहसील में डीएम का औचक निरीक्षण, एक साल से लंबित सीमांकन मामलों पर जताई नाराजगी
उत्तराखंड: तहसील से खाली हाथ लौटी विजिलेंस, 20 घंटे बाद वरिष्ठ सहायक और संग्रह अमीन को छोड़ा; जांच अब भी जारी