परिजनों ने प्रेमिका से मिलने को मना किया तो युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर दे दी जान, मचा कोहराम
कोतवाली बहजोई क्षेत्र के एक गांव में लवी उर्फ गौरव (22) पुत्र सत्यप्रकाश का शव उसके घर के छत पर टीन शेड पर फांसी के फंदे में लटका मिला। जिसे देख परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई। प्रेम संबंधों में बाधा उत्पन्न कर रहे प्रेमिका के परिवार वालों के द्वारा मारपीट और धमकाने के बाद युवक ने गुरुवार को फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के पिता की ओर से प्रेमिका के स्वजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
युवक के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उनके बेटे लवी का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से मिलते थे तो युवती के परिवार वाले उसे मिलने से रोकते थे।
करीब एक सप्ताह पूर्व उसे पकड़कर बुरी तरह से पीटा गया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। जिसके बाद वह गांव छोड़ कर बाहर चला गया था। बावजूद इसके आरोपितों के द्वारा युवती से दोबारा मिलने पर फोन पर भी उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना