यूपी न्यूज: मिट्टी में मिल गया एक और बड़ा माफिया, अनित दुजाना एनकाउंटर में ढेर
यूपी पुलिस ने एक और माफिया अनिल दुजाना का गुरुवार को एनकाउंटर कर मिट्टी में मिला दिया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की टॉप-65 माफियाओं की हिट लिस्ट में शामिल बदमाश अनिल दुजाना पर कई मामले दर्ज थे। यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को मेरठ में अनिल दुजाना को मार गिराया। उस पर 18 मर्डर समेत 60 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। अनिल दुजाना गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आतंक का पर्याय माना जाता था।
तीन राज्यों में आतंक का पर्याय गौतमबुद्ध नगर का कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था। रिहा होते ही उसने एक केस के गवाहों को धमकी दी थी। कहा जा रहा है कि यह जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई। उसके खिलाफ पिछले हफ्ते दो केस दर्ज किए गए थे। यूपी एसटीएफ की 7 टीमें दुजाना की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी और गुरुवार को एटीएफ ने जानी इलाके में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात दुजाना को मार गिराया। यूपी में पिछले कुछ महीनों में कई कुख्यात बदमाश ढेर हो चुके हैं। पिछले महीने ही माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उनके एक साथी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी। वहीं उसके अगले दिन ही अतीक और उसके भाई अशरफ को तीन की संख्या में आए हमलावरों ने ठोक दिया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना