आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

रविवार, 5 जून 2022
मेष राशि
आज आयत-निर्यात क्षेत्र में अच्छा कारोबार कर सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न होगा आपके परिवार मे हर्ष का वातावरण होगा। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा वर्ग में कर्मचारियों को सफलता मिल सकती है। स्कूल के काम में सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशि
आज आपको व्यर्थ की उलझनें और तनाव रहेगा। आपके घर में आज किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। आज आप अपने व्यवहार मे संयम व सावधानी बरतें तो अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र की परेशानिया पर हावी रहेंगी। ऋण मुक्ति के प्रयास आज सफल रह सकते हैं।
मिथुन राशि
आज आपको आपके भाई के सहयोग से रोजगार मिल सकता है। आज छात्रों को जो आर्थिक संकट चल रहे थे। उनका काम बन सकता है धन की व्यवस्था हो सकती है। पारिवारिक संबंधों में मनमुटाव बढ़ते हुए दिखेंगे। इंजीनियरिंग का काम करने वालो को आज मशीनी खराबी से काम प्रभावित हो सकता है।
कर्क राशि
आज आपको जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा।आज आपका जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है।आज शुगर प्रभावित रोगियों को परेशानी हो सकती है। संतान के लिये धन खर्च करने की आवश्यकता पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिये आज का दिन काफी महत्वपर्ण रहने वाला है।
सिंह राशि
स्वास्थ्य के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ता पड़ सकता है। होटल और रेस्त्रां का काम करने वाले लोगों के लिये आर्थिक मुनाफे का दिन हो सकता है। किसी अजनबी पर विश्वास करके निवेश करने से बचना चाहिये अन्यथा नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि
आज आय के साधनों के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। आज आपको सामाजिक कार्य करने से खुशी होगी।आज परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का माहौल रहेगा। आज का दिन आपके लिये अनुकूल है। आज व्यापारिक प्रतिस्पर्धा आपके लिए हानिकारक हो सकती हैं। संतान से सुख अच्छा रहेगा।
तुला राशि
आज आपका आर्थिक पक्षमजबूत होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन शुभ समाचार वाला हो सकता है। आज दांपत्य जीवन में आशातीत सुधार होगा। आज आपके जीवन में कोई नये प्रेम मधुर संबंध बनेंगे।आज संतान के कारण आप चिंतित रह सकते है। मित्रों के साथ आज आप घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज आप बहुत सक्रिय है रहेगे आप उर्जा और प्रेरणा से भरे रहेंगे। आज छात्रों को अधिक एकाग्रता के साथ पढाई करने के अवसर मिल सकते है। आज पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आज शिक्षा के क्षेत्र में आपके प्रयास सार्थक होगा। अध्यात्मिक क्षेत्र में आज आपकी प्रगति हो सकती है।
धनु राशि
व्यापारी वर्ग को आज नए अनुबंध प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं। आज आपको उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। किसी कानूनी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से कुछ कष्ट रह सकता है।
मकर राशि
आज हर परिस्थितियों में भी आपको सफलता मिलेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर आपको सहयोग देंगे। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आपके रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कुंभ राशि
आज आप अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति करोगे और आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत दिखायी दे रही है। पुरानी व्यापारिक चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। परिवार में आज आप अपनी संतान की प्रगति को लेकर चिंतित रह सकते हैं किन्तु शिक्षा के क्षेत्र की हर समस्या का समाधान जरुर होगा।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगा। आज भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। आज न्यायालय के किसी कार्य के अपने अनुसार संपन्न होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों के साथ मौज मस्ती करने का समय मिल सकता है।