उत्तराखंड: यहां रेलवे स्टेशन के पास अश्लील इशारे कर रही थीं महिलाएं, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार
हरिद्वार। रेलवे स्टेशन के आसपास राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही छह महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है।
सीओ सिटी शिशुपाल नेगी ने बताया कि पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ बाहरी महिलाएं रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को अश्लील इशारे कर रही हैं, जिससे धर्मनगरी की छवि धूमिल हो रही थी। इस पर शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर छह महिलाओं को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम शिवानी (ज्वालापुर), शबनम (पंजाब), मीनू (छत्तीसगढ़), सपना (मथुरा), आरती (ओडिशा) और मुन्नी देवी (बिजनौर) बताए। इनमें से अधिकांश महिलाएं हरिद्वार और ऋषिकेश में अस्थायी रूप से रह रही थीं।
कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीम में एसएसआई वीरेंद्र रमोला, उपनिरीक्षक सुनील पंत, उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल, महिला उपनिरीक्षक सोनल रावत समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (15 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में 14 वर्षीय किशोरी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, रील बनाने को लेकर भाई से कहासुनी के बाद हुई घटना
आज का राशिफल (14 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला बेचने वालों को झटका! तंबाकू-निकोटिन वाले उत्पादों पर एक साल की रोक, जानें क्या-क्या हुआ प्रतिबंधित
आज का राशिफल (13 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!