आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

मंगलवार,19 जुलाई 2022
मेष राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। जिन दम्पतियों को अबतक संतान सुख की प्राप्ति नहीं हुयी है उन्हें इससे जुड़ी गुड़ न्यूज मिल सकती है। अगर आप कास्मेटिक का बिजनेस शुरु करना चाह रहे हैं तो उसके दिन आज का दिन उत्तम है। इस राशि के वकीलों के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आटें की गोलीयां बनाकर मछलियों को खिलायें। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृषभ राशि
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी दिक्कतों का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं। घरवालों के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। खुद को काबिल बनाने की राह में आज जो भी फैसला लेंगे वो कारगर सिद्ध होगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। जबतक जरुरी ना हो वाहन का उपयोग करने से बचना होगा।
मिथुन राशि
आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता आवश्य ही आपके कदम चूमेगी। आपको बड़े भाई या पिता का सहयोग भी मिल सकता है। आपका हमेशा से सच्चाई के रास्ते पर चलना ही आपकी सबसे बड़ी खूबी बनेगी। जॉब ढूंढ रहे युवकों के लिये नयी संभावनाओं की तलाश पूरी होगी। जरुरतंद को भोजन कराने से आपको खूब तरक्की मिलेगी।
कर्क राशि
आज खर्चा अधिक रहेगा। वहीं आय का कोई स्रोत मिलने से खर्चों की चिंता नहीं रहेगी। शेयर बाजार या पॉलिसी आदि में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। छात्र अब पढ़ाई पर ध्यान देंगे। ज्यादा प्रैक्टिकल होना आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। व्यवसाय में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह आपको नई सफलता प्राप्त करने में मदद करेगी। पति-पत्नी के बीच हल्की नोंक-झोंक हो सकती है।
सिंह राशि
आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश में सफल रहेंगे। जो लोग सोने या चांदी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है। निवेश जांच परख कर करें। आज घर के आस-पास किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। माता दुर्गा की धूप- दीप से पूजा करें। सब मंगल होगा।
कन्या राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बिजनेस में मुनाफा होगा। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ की दिक्कतों में सुधार देखने को मिलेगा। बजरंग बली को बताशे चढ़ाये। बिजनेस में तरक्की मिलेगी।
तुला राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे है। लेकिन आपको उसके लिए पूरे तौर पर लगातार कोशिशें करनी होंगी। परिवारवालों के साथ किसी निजी समारोह के लिए रिश्तेदार के घर जाने की संभावना बन रही है। आज आप महंगी खरीदारी के बारे में भी अपना मन बना सकते है। लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग होगी। सूर्य को जल अर्पित करने से आपकी सारी मुश्किलें हल हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने के चांस बन रहे है। साथ ही जो लोग बेरोजगार बैठे है आज उन्हें रोजगार मिलने की संभावना है। खुद पर विश्वास रखें। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते है। मंदिर में माथा टेके, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
धनु राशि
आज आपका दिन बिजनेस के दृष्टिकोण से बेहतरीन होगा। नई डील से परिवार में खुशी का माहौल होगा। आप पैसे से किसी की सही समय पर मदद करेंगे। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो भविष्य में आपकी सहायता कर सकते है। आज आपके कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा। जरूरतमंद को लड्डू दान करें, बाधाएं दूर होंगी।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे। आज अपनी इच्छाओं का पूरा ख्याल रखें, जो कार्य आपको अच्छा लगें, वहीं करें। शाम का समय आपके लिए चुनौती भरा हो सकता है, तिल के लड्डू बनाकर बहते जल में प्रवाहित करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज आपकी कंपनी की किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील फाइनल हो सकती है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स खेलकूद में इंटरेस्ट रखते है आज का दिन उनके लिए अच्छा है। आज लवमेट अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट कर सकते है। जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। मां दुर्गा को खीर का भोग लगाने से आपको धनलाभ होगा।
मीन राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कुछ जरुरी सामान खरीदने बाजार जा सकते है। आज अचानक से आपके घर कोई नजदीकी रिश्तदार आ सकता है। इस राशि के अविवाहित के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज उनके लिए किसी शादी का प्रस्ताव आ सकता है जिसे स्वीकार करने की संभावना बन रही है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे काम आसानी से हो जाऐंगे।