आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

शुक्रवार,18 नवम्बर 2022
मेष राशि
आज कोई नई योजनाएं बनाने तथा उन्हें क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। इससे सफलता के मार्ग भी खुलेंगे। रचनात्मक और धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान रहेगा। किसी मित्र के साथ मुलाकात सकारात्मक साबित होगी। अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। भावनाओं में बहकर कुछ गलत निर्णय भी हो सकते हैं। संतान की किसी गलत गतिविधि से मन कुछ परेशान रहेगा। परंतु आपकी समझदारी और सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल आएगा।अनुकूल समय है। पूरी तरह अपने बिजनेस पर फोकस करें। व्यावसायिक उद्देश्य को लेकर नजदीकी यात्रा हो सकती है। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई खास अथॉरिटी मिलने वाली है। परिवार जनों के साथ कोई मनोरंजन संबंधित प्रोग्राम बनेगा। लव पार्टनर का सानिध्य मन को प्रसन्न रखेगा। वाहन आदि सावधानी पूर्वक चलाएं, गिरने और चोट लगने जैसी स्थिति बन रही हैं। किसी भी तरह का जोखिम लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहेगा।
वृष राशि
कोई खास कार्य बन जाने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी भी मिलने की संभावना है। अपने खर्चों को सीमित रखें। कोई शुभ समाचार मिलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से किसी वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। रिश्तों की मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ समय एकांत अथवा मौन में भी लगाएं। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। उसके बेहतर नतीजे भी आएंगे। लेकिन दूसरों की मदद पर आंख बंदकर के भरोसा न करें। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा। पारिवारिक जनों के बीच आपसी सामंजस्य के अभाव की वजह से कुछ तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। इस बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है, इसलिए व्यवस्थित खानपान व दिनचर्या रखें।
मिथुन राशि
अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक विस्तृत करें। इस समय नई-नई जानकारियां मिलेंगी, जो कि भविष्य में लाभदायक साबित होंगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी परीक्षा से संबंधित दिक्कतों का समाधान मिलेगा तथा आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वभाव में सहजता बनाकर रखें तथा आत्म मनन और चिंतन में भी कुछ समय जरूर दें। कभी-कभी व्यवहार में चिड़चिड़ापन और गुस्सा आ जाना आपको आपके लक्ष्य से भटका सकता है। व्यवसाय से संबंधित कोई भी काम करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें, क्योंकि कोई भी निर्णय लेते समय असमंजस की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों को कहीं नौकरी संबंधी विभागीय परीक्षा में मनोनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। विवाहित संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें तथा हल्का खानपान लें।
कर्क राशि
सुख-समृद्धि से संबंधित गतिविधियां होंगी।अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी। इस समय आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से शांति मिलेगी। कुछ विरोधी जलन की भावना से आप के खिलाफ नकारात्मक अफवाहें फैला सकते हैं। परंतु निश्चिंत रहें आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।
व्यावसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। किसी बड़े अनुबंध के मिलने की भी संभावना है। अपनी गतिविधियों को किसी भी अनजान इंसान से शेयर न करें, कोई प्रतिद्वंद्वी इनका फायदा उठा सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। घर का वातावरण पुनः सुखद और मधुर हो जाएगा।
सिंह राशि
दिन का अधिकतर समय घर की उचित व्यवस्था बनाए रखने में तथा सुख-सुविधाओं जैसी वस्तुओं की खरीदारी में भी व्यतीत होगा। बच्चों की परेशानियों का समाधान करने में उनकी मदद जरूरी है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से मधुर माहौल बनेगा।खर्चे बरकरार रहेंगे, इसलिए अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने का प्रयास करें। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें और इसके लिए आपको ही प्रयास करना होगा। अपनी खास वस्तुओं की संभाल खुद ही करें।व्यवसाय में कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। इस समय कार्य क्षेत्र में कोई भी निर्णय अकेले ना लें, बल्कि टीम वर्क बनाकर काम करें। आय का कोई स्रोत शुरू हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं। दांपत्य संबंधों में उचित सामंजस्य रहेगा। संबंधियों और मित्रों के साथ गेट-टुगेदर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। काम की अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें।
कन्या राशि
समय अनुकूल है परंतु साथ ही अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए अत्यधिक मेहनत की भी जरूरत है। अपने कर्म पर विश्वास रखें। अगर कोई जमीन जायदाद संबंधी मामला चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का अनुकूल समय है। मन में अकारण ही कुछ उदासी जैसी स्थिति महसूस होगी। क्रोध जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें। किसी संबंधी अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि अपने आप को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। व्यवसाय में मेहनत के मनोनुकूल परिणाम ना मिलने से तनाव रहेगा। हालांकि किसी उच्च अधिकारी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम भी करेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। ऑफिस के माहौल में सुधार आएगा। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में खुशनुमा माहौल बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंग में भी रोमांटिक नजदीकियां रहेंगी।
तुला राशि
भूमि, जायदाद से संबंधित कोई अहम काम आज संपन्न हो सकता है और किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह और सहयोग से आपकी खोई हुई प्रतिष्ठा भी वापस मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिलने से घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। लेनदेन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें क्योंकि इसके द्वारा कुछ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अपनी सफलता प्राप्त करने के लिए मर्यादाओं का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। फिजूलखर्ची से बचें। किसी भी तरह की यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण योजनाओं पर फिर से विचार करें या स्थगित ही रखें। अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में पेपर वर्क सावधानी से करें। जरा सी सावधानी आपको किसी बहुत बड़ी मुश्किल से बचा सकती है। कोई भी पारिवारिक मसला आपस में ही बैठकर सुलझाएं। बाहरी लोगों की वजह से घर में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी। इस समय हल्का और सुपाच्य भोजन लेना ही जरूरी है।
वृश्चिक राशि
ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में विघ्न बाधाएं आ रहीं थीं, आज वह आपकी सूझबूझ से बहुत ही सहज और आसान तरीके से हल हो जाएंगे। कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने की पूरी संभावना है। पारिवारिक मामले आपसी मनमुटाव की वजह से बढ़ सकते हैं। बेहतर होगा कि उनकी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। कोई भी कार्य करते समय उसके अच्छे बुरे पहलुओं पर भी विचार अवश्य करें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह मशवरा करें। कारोबारी गतिविधियां यथावत चलती रहेंगी। व्यवसाय से संबंधित कोई भी निर्णय लेने में ज्यादा सोच-विचार ना करें और तुरंत ही कार्य शुरू कर दें। कुछ नए अनुबंध मिलने की भी संभावना है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई अथॉरिटी मिलने से तनाव रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में अपने जीवनसाथी अथवा परिजनों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।
धनु राशि
आज अधिकतर काम मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो जाएंगे। किसी धार्मिक और अनुभवी व्यक्ति के सानिध्य में कुछ समय व्यतीत करने से अपनी विचारधारा में भी बेहतरीन परिवर्तन महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। किसी नजदीकी व्यक्ति से मनमुटाव की स्थिति बनने की आशंका है। अपने स्वाभिमान को बनाए रखें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभाल कर रखें। इनका कोई गलत इस्तेमाल कर सकता है। समय-समय पर बच्चों का उचित मार्गदर्शन करते रहने से उनका मनोबल बढ़ेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं कार्य रूप में परिणित हो सकती हैं। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में अभूतपूर्व वृद्धि रहेगी। हालांकि दैनिक आय में भी कुछ वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग लापरवाही की वजह से अपने कार्यों में कुछ गलतियां कर सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में नज़दीकियां बनी रहेंगी। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
मकर राशि
अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाएं। इसका उचित प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। आज किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी और ताजगी देगी। आप अपने कार्यों पर भी ज्यादा एकाग्रता से ध्यान दे पाएंगे। कोई महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा ना होने से तनाव रह सकता है। इसलिए अपने ऊपर काम का ज्यादा बोझ ना लें। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता दें। आपसी संबंधों में चल रही छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर दें।अपने प्रतिनिधियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ न रहें, क्योंकि आपके कामों का क्रेडिट कोई ओर ले सकता है। कार्यक्षेत्र में इस समय हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है। प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में फायदेमंद डील होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और अनुशासित रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी। अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार लेने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। उचित आराम अवश्य लें तथा मेडिटेशन के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
कुंभ राशि
आज किसी धार्मिक संस्था के प्रति तन और मन से सहयोग करना आपको खुशी प्रदान करेगा। मानसिक सुकून भी बना रहेगा। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल करेंगे। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कार्य व्यवस्थित रूप से पूरे हो जाएंगे, साथ ही किसी का सहयोग भी मिलेगा। ज्यादा भावुकता रखना भी ठीक नहीं है, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई बनते हुए काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। परंतु आपकी जरा सी सावधानी रिश्तों को बिगड़ने से बचा भी सकती है। व्यावसायिक कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। इस समय मार्केटिंग तथा संपर्क सूत्रों को बेहतर बनाने में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार से संबंधित अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। इससे ज्यादा संपर्क बनेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को स्थान परिवर्तन मिल सकता है।
मीन राशि
आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मनोरंजक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई मामला रुका हुआ है, तो आज उस पर ध्यान केंद्रित करें। सफलता के योग बन रहे हैं। किसी खास वस्तु की शॉपिंग भी हो सकती है। यह समय धैर्य और संयम से भी व्यतीत करने का है। कुछ परेशानियां और दिक्कतें भी बनी रहेंगी। अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले गंभीरता से सोच-विचार करें। अपनी व्यावसायिक जानकारियां किसी से भी शेयर ना करें। कार्य क्षेत्र में रखरखाव संबंधी गतिविधियों पर खर्चा पड़ेगा। आपने जो नए कार्य संबंधी योजनाएं बनाई हैं, उन पर एकाग्र होकर काम करें। सरकारी कर्मचारी अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे।पारिवारिक सदस्यों के आपसी सामंजस्य से घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात के अवसर मिलेंगे। मौसमी बदलाव से अपना बचाव रखें। सिर दर्द माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। योग, व्यायाम आदि पर भी ध्यान दें।