आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

रविवार,20 नवम्बर 2022
मेष राशि
गलतियों से सीख लेकर अपने रूटीन में सुधार लाएं। आप आराम और सुकून पाने के मूड में भी रहेंगे। परिवार वालों के साथ समय बिताने से संबंध सुधरेंगे। लापरवाही और आलस के कारण घर के बड़ों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक या राजनैतिक गतिविधि का खुलेआम विरोध न करें। मानहानि हो सकती है। व्यर्थ के संपर्कों से भी दूरी बनाकर रखें। कार्य विस्तार की योजनाएं बनेंगी। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखने की जरूरत है। अपने टेक्स या लोन संबंधी फाइलें कंप्लीट रखें। जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी लेने से नुकसान होगा। परिवार जनों के साथ मनोरंजन और आपसी वार्तालाप में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उपज सकती हैं।
वृष राशि
प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक साबित होगी। आपका पूरा ध्यान अपने काम तथा आर्थिक गतिविधियों में केंद्रित रहेगा। परिवारजनों का भी उचित सहयोग रहेगा। अचानक ही किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपको एक नई दिशा भी सुझाएगी। इस समय संतान का मनोबल बनाए रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि वह अपने करियर को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझें, इससे खुद का ही नुकसान होगा और कार्यों में भी विघ्न रहेगा। बिजनेस में नए संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कर्मचारियों और साथियों का भी उचित सहयोग रहेगा। इनकम सामान्य रहेगी। प्रतिद्वंद्वियों के बीच चल रही राजनीति से खुद को अलग रखें। अपने वैवाहिक संबंधों तथा परिजनों के लिए भी समय अवश्य निकालें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
मिथुन राशि
ग्रह स्थिति सकारात्मक रहेगी। व्यक्तिगत कार्यों से संबंधित लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला बेहतर साबित होगा। किसी संबंधी के आगमन से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा तथा किसी समस्या का भी समाधान निकलेगा। ये भी ध्यान रखें कि कभी-कभी अति आत्मविश्वास की वजह से बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। अपने शब्दों पर भी नियंत्रण रखें। अनावश्यक खर्चे रहेंगे। युवा वर्ग व्यर्थ के घूमने-फिरने में अपना समय नष्ट करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप मेहनत और काबिलियत से अच्छी व्यवस्था बना लेंगे। बदलाव संबंधी योजनाओं पर काम होगा। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल रखें, क्योंकि आपके लक्ष्य को सफल बनाने में उनका उचित सहयोग रहेगा। वैवाहिक संबंध में कुछ ना कुछ गिले-शिकवे चलते रहेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा में रहना आवश्यक है।
कर्क राशि
ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। परंतु कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए गतिविधियों में सलीका रखना भी जरूरी है। हालांकि घर से संबंधित जिम्मेदारियों को आप बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से निभाएंगे। फोन अथवा मेल के माध्यम से कोई खास समाचार मिल सकता है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। अचानक ही कुछ ऐसा खर्चा सामने आ सकता है कि जिस में कटौती करना संभव नहीं होगा। इस समय धैर्य रखना ही उचित है। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान ना करें। इससे धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के सुझावों पर जरूर ध्यान दें, इससे आप बेहतर फैसले ले पाएंगे। कुछ समय से चल रही रुकावटें दूर होंगी। नए प्रयोग करने में भी आपकी रुचि रहेगी। डिपार्टमेंट में कुछ बदलाव होने की संभावना है। घर में एक दूसरे का सम्मान बनाए रखने से दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध सुखद बने रहेंगे।
सिंह राशि
समय में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। पिछले कुछ समय से चल रही अस्वस्थता में आज कुछ सुधार महसूस होगा और आप भरपूर एनर्जी महसूस करेंगे। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। परंतु यह फैसले सकारात्मक ही रहेंगे। विद्यार्थी व्यर्थ की बातों में समय नष्ट ना करें। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। किसी भी काम में रुकावट आने पर राजनीतिक संपर्कों की मदद लेना ठीक रहेगा। हालांकि सहयोगियों तथा कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशन को मेंटेन करके रखें। परिवार और व्यवसाय में उचित तालमेल बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
कन्या राशि
दिन की शुरुआत सुखद घटना से होगी। गिले-शिकवे दूर होंगे। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाने से राहत मिलेगी। युवाओं को किसी खास कार्य के प्रति किए गए प्रयासों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर में छोटी सी बात पर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है। इन व्यर्थ की बातों को नजरअंदाज करें तथा क्रोध करने से बचें। घर में उचित सामंजस्य बनाए रखने के लिए वरिष्ठ सदस्यों का बेहतर योगदान रहेगा।कार्यस्थल पर कुछ कड़े फैसले लेने पड़ेंगे। इस समय व्यवसाय को गति देने के लिए कुछ निवेश करने की भी जरूरत पड़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है, अपने काम पर ध्यान दें।। पति-पत्नी के प्रयासों से घर में अनुशासित और खुशनुमा माहौल रहेगा तथा संबंधियों की आवाजाही भी होगी।
तुला राशि
खास लोगों से मुलाकात होगी। कुछ दिनों से चल रही व्यस्ततम दिनचर्या से सुकून और राहत पाने के लिए कुछ समय अआध्यात्म और मनोनुकूल गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। लेनदेन के मामले में आप के साथ कभी धोखा होने की आशंका है। राजनैतिक लोगों तथा गतिविधियों से दूर रहें। अभी आपको इनसे संबंधित और अधिक जानकारी लेने की जरूरत है। इस समय किसी भी रिस्क प्रवृत्ति के काम में ना तो रुचि लें और ना ही निवेश करें। कार्यस्थल पर कुछ कड़े फैसले लेने पड़ेंगे जो कि कामयाब होंगे। साझेदारी से जुड़े कारोबार में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही संबंधों को खराब कर सकती है। किसी कर्मचारी के साथ चल रहा तनाव किसी की मध्यस्थता से दूर हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
वृश्चिक राशि
व्यस्तता के बावजूद मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ भी संपर्क बना रहेगा। किसी मित्र द्वारा खूबसूरत उपहार भी मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। धार्मिक अथवा आध्यात्म की गतिविधियों में भी आपका रुझान बढ़ेगा। नकारात्मक बातों को ज्यादा तूल ना दें। ससुराल पक्ष से संबंधों को मधुर बनाकर रखें। आपसी संबंधों में इगो की स्थिति ना आने दें। क्योंकि इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ेगा। इस समय व्यवसाय से संबंधित किसी भी तरह का रिस्क ना लें, आपके साथ छल या धोखा होने की आशंका है। यथावत गतिविधियों पर ही ध्यान दें। प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित व्यवसाय में कोई खास डील हो सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। आपसी सामंजस्य बनाकर रखने की कोशिश करें।
धनु राशि
किसी खास प्रोजेक्ट पर निवेश करना बहुत ही फायदेमंद रहेगा। भविष्य में भी इसके उचित परिणाम बने रहेंगे। इसलिए मौके को हाथ से जाने ना दें। असमंजस की स्थिति में घर के अनुभवी सदस्य की सलाह लेना भी उचित रहेगा। अनजान लोगों के संपर्क में ना आएं। कुछ लोग आप को बरगलाने की भी कोशिश करेंगे। परंतु आप अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना व्यर्थ जा सकता है। दूसरों के मामले सुलझाने के चक्कर में अपने कार्यों को अधूरा ना छोड़ें। बिजनेस में समस्याओं के बावजूद गतिविधियां चलती रहेंगी। बदलाव संबंधी कामों के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कारोबारी पड़ोसियों की गतिविधियों से सचेत रहें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रह सकती है। पति-पत्नी आपसी संबंधों में गलतफहमी ना आने दें तथा दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाकर रखें।
मकर राशि
ग्रह स्थिति संतोषजनक रहेगी। सुकून पाने के लिए दिनचर्या में भी कुछ परिवर्तन लाएंगे। इससे व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। खास तौर पर महिलाओं को अपनी योग्यता और कार्य क्षमता द्वारा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। कुछ लाभदायक मौके लापरवाही की वजह से हाथ से निकल सकते हैं। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष शेयर ना करें। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। सेविंग संबंधी योजना पर पुनर्विचार करें। व्यवसाय की कार्य प्रणाली में बदलाव आएगा। नया करने का आपका प्रयास कुछ हद तक सफल रहेगा। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी पर ज्यादा विश्वास ना करें तथा खुद पर ज्यादा ध्यान दें। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय आज फायदे में रहेंगे। पारिवारिक सदस्य एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इससे घर में शांति रहेगी और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी।
कुंभ राशि
आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं जो कि उचित रहेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी आपकी दिक्कतों को कम करने में मदद करेगा। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार होने से दिनचर्या व्यवस्थित हो जाएगी। दूसरों की जिम्मेदारियों को अभी अपने ऊपर ना लें क्योंकि कमजोरी और थकान की वजह से आप उन्हें पूरा करने में असमर्थ भी रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की बातों में पड़कर अपनी पढ़ाई के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बिजनेस में निजी कामों की वजह से ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे लेकिन कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा और काम भी चलता रहेगा।पार्टनरशिप संबंधी कारोबार में छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। लेनदेन संबंधी मामलों में फायदेमंद स्थिति बनेगी। दांपत्य जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में अनुकूलता बनाए रखने के लिए इन्हें कुछ समय देना जरूरी है। इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा।
मीन राशि
समय बहुत ही सकारात्मक है। परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करके आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आत्मविश्वास और थोड़ी सी सावधानी आपको आपके कार्यों में सफलता देगी। आपकी योग्यता और काबिलियत की भी तारीफ रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्य के साथ वाद विवाद में उलझना उन्हें आहत कर सकता है। जोखिम पूर्ण कार्यों में पैसा लगाने से नुकसान होने की आशंका है। विद्यार्थियों को सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय मेडिटेशन, योगा आदि में भी समय व्यतीत करना जरूरी है।व्यवसाय में बदलाव संबंधी योजनाओं पर अमल करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय अपनी मार्केटिंग और प्रोडक्ट की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए बहुत अधिक प्रयास करना होगा। अपनी वर्तमान गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाएं। घर में सुख-शांति रहेगी। आज किसी बहुत ही पुराने प्रिय मित्र से मुलाकात होगी तथा खुशनुमा यादों का दौर बना रहेगा। खुशी मिलेगी।