आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

सोमवार,21 नवम्बर 2022
मेष राशि
आप किसी मुश्किल कार्य को अपनी मेहनत से हासिल कर लेंगे, जिससे मन में असीम शांति महसूस होगी। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियां होंगी, परंतु वास्तु सम्मत नियमों का भी अवश्य पालन करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी। पड़ोसियों के साथ किसी वाद-विवाद को धैर्य से सुलझाने का प्रयास करें। कुछ गैर जरूरी खर्चे रहेंगे। इस समय अपनी जरूरतों को सीमित रखना होगा। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने में भी अवश्य लगाएं, इससे उनका मनोबल बना रहेगा। व्यवसाय में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा रहेगी लेकिन आपकी जीत तय है। कामकाज संबंधी गतिविधियों में सकारात्मक बदलाव आएगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। नौकरी की परेशानियां दूर होने से राहत मिलेगी। सभी पारिवारिक सदस्यों में उचित सामंजस्य बना रहेगा, जिससे घर में सुख-शांति रहेगी। लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है।
वृष राशि
आज कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। नई उम्मीदें तथा प्रयासों के उचित परिणाम मिलेंगे। सोशल एक्टिविटीज में भी आपका योगदान रहेगा। अगर कोई कानूनी कार्य रुका हुआ है, तो आज किसी अधिकारी की मदद से हल होने की संभावना है। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि समय हाथ से निकलता जा रहा है। बेहतर होगा कि अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार अपने ऊपर ना लें, हालांकि आप जल्दी ही परिस्थितियां अपने अनुकूल कर लेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा देना होगा। बिजनेस संबंधी नए फैसले होंगे, लेकिन दिक्कतें बनी रहेंगी। इस समय किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य में रुचि ना लें, क्योंकि किसी प्रकार की इंक्वायरी होने की भी आशंका बन रही है। कोई सरकारी कार्य आज हो सकता है। पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक रहेगी। आपसी सामंजस्य द्वारा समस्याओं का निवारण करने का प्रयास करें। लव पार्टनर के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
मिथुन राशि
ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से तमाम तरह की परेशानियों से राहत पा लेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपना काम समय पर और अच्छे तरीके से निपटाएंगे तथा एक बार जो मन में ठान लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। गैर जरूरी खर्च पर रोक लगाएं। अपने गुस्से और नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से अपने लिए ही समस्याएं बढ़ा लेंगे। मेहनत के अनुकूल उचित परिणाम ना मिलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। हालांकि विफलता के बावजूद आप हताश नहीं होंगे और पुनः आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।व्यवसाय में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों द्वारा और अधिक जानकारी हासिल करें। नौकरी में तरक्की संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं। साथ ही ट्रांसफर संबंधी भी कोई जानकारी मिलेगी। वैवाहिक संबंध सुखद बने रहेंगे। इस समय प्रेम प्रसंगों में ज्यादा ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्रचित्त रहें।
कर्क राशि
किसी उत्तम समाचार की प्राप्ति होगी तथा आप अपनी क्षमता के अनुसार कार्य को अंजाम देने में भी सफल रहेंगे। अपने अंदर सकारात्मकता और खुशी महसूस करने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करना जरूरी है। इससे आपके व्यक्तित्व में भी उचित निखार आएगा। किसी अनजान व्यक्ति से आपको कोई धोखा भी मिल सकता है, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर विश्वास ना करें। धैर्य और संयम के साथ काम लें, जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। अतिरिक्त काम की व्यस्तता बनी रहेगी। किसी भी यात्रा को इस वक्त स्थगित रखना ही उचित है। बिजनेस बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनेंगी, जो कि सार्थक रहेंगी लेकिन फैसले खुद ही लें। जोखिम भरे कामों में समय और पैसा न लगाएं, नुकसान होने की आशंका है। नौकरी में काम ज्यादा होने से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूरा सहयोग और प्यार मिलेगा। आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
सिंह राशि
ग्रह स्थिति अनुकूल है। रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से कुछ राहत मिलेगी सिर्फ बेहतरीन तरीके से समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। आपका विशेष कार्य इस समय पूरा होगा। परिवार के साथ भी हंसी मजाक तथा मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। कहीं भी बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग ना करें और ना ही कोई निर्णय लेने में जल्दबाजी करें, वरना इससे संबंधों में खटास आ सकती है तथा बनते कार्यों में भी व्यवधान आएगा। अपनी कीमती वस्तुओं की संभाल स्वयं करें। अपनी व्यावसायिक गतिविधियों की गोपनीयता रखना जरूरी है। इस समय आपकी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता निश्चित है। ऑफिस में आंतरिक राजनीति की वजह से परेशानी हो सकती है। दांपत्य संबंध में उचित तालमेल और मधुरता रहेगी। किसी संबंधी के यहां समारोह आदि में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिलेगा।
कन्या राशि
घर के वरिष्ठ सदस्यों के अनुभवों और सुझावों का अनुसरण करें, इससे आपकी कार्यकुशलता तथा कार्य क्षमता में इजाफा होगा। विशेषकर महिलाएं अपने कार्यों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगी। विद्यार्थियो को अपनी पढ़ाई से संबंधित उचित मार्गदर्शन मिलेगा। फोन और ऑनलाइन गतिविधियों पर ज्यादा समय व्यतीत करने से आपके महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। किसी अशुभ समाचार के मिलने से मन उदास रहेगा। इस समय कहीं भी पैसा निवेश ना करें। सामाजिक मुद्दों पर किसी के साथ भी बहस ना करें। बिजनेस में नए काम की शुरुआत फायदेमंद होगी। सोच-विचार करने में ज्यादा समय ना लगाएं। कोई महत्वपूर्ण अनुबंध या ऑर्डर रद्द भी हो सकता है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट की वजह से सहयोगियों से कुछ बहसबाजी हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। वाहन का उपयोग सावधानी पूर्वक करें। गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना लें।
तुला राशि
कोई फंसी हुई या उधार दी हुई पेमेंट की वसूली के लिए अनुकूल समय है। घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह तथा मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें, निश्चित ही आपके लिए बेहतरीन साबित होंगे। किसी खास इंसान से अचानक मुलाकात होने से मन रोमांचित रहेगा। कुछ ना कुछ व्यवधान भी रहेंगे परंतु इस समय शांत रहना ही बेहतर है। पैसे संबंधी किसी भी तरह का लेनदेन ना करें। आर्थिक नुकसान होने की स्थिति बन रही है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। सरकारी मामले अभी अटके रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी डील करते समय कागजात वगैरह अच्छी तरह जांच परख लें। आज आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। पार्टनर तथा व्यापारी वर्ग से अच्छा तालमेल बना रहेगा। नौकरी में मन मुताबिक काम पाने के लिए सब्र करना होगा। पारिवारिक सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को अपने संबंध उचित बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है।
वृश्चिक राशि
दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। विपरीत परिस्थितियों को काबू पाने में आपका प्रयास सफल रहेगा। कठिन से कठिन कार्य को भी आप अपनी इच्छाशक्ति व दृढ़ निश्चय से पूरा कर पाएंगे। अपनी पर्सनैलिटी को और अधिक निखारने के लिए व्यायाम आदि जरूर करें। सामाजिक कार्य में किसी भी प्रकार की दखलअंदाजी ना करें, आपकी बदनामी हो सकती है। वाहन खराब होने से बड़ा खर्चा आएगा। अगर उधार अथवा लोन लेने की योजना है, तो अपनी सामर्थ्य का भी ध्यान रखें, क्योंकि वापसी करना मुश्किल हो जाएगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सभी निर्णय स्वयं ही लेने का प्रयास करें, दूसरों की सलाह गलत हो सकती है। काफी समय से अटके हुए कार्य पूर्ण करने का उचित समय है। अपने व्यवसाय में नया प्रयोग करना लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति के आसार हैं। घर में सुख-शांति पूर्ण वातावरण बना रहेगा। पुराने मित्रों से अचानक ही मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
धनु राशि
नई योजनाएं तथा नए उपक्रम करने का अनुकूल समय है। आप में काम करने का जुनून बना रहेगा और आपको सफलता भी मिलेगी। कुछ ऐसी सकारात्मक बात भी हो सकती है जिसकी कभी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। ज्यादा पाने के चक्कर में अपना नुकसान भी कर सकते हैं। इसलिए शांत और सहज तरीके से अपने कार्यों को पूरा करते चलें। राजकीय कार्यों में बाधाएं आएंगी। युवा वर्ग किसी असफलता की वजह से हताश और निराश हो सकते हैं। आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल रहेंगी। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से काम शानदार तरीके से पूरा करेंगे। किसी भी तरह की डील करने से पहले उससे जुड़ी उचित जानकारी जरूर लें। ऑफिस में अपने कामकाज को लेकर ज्यादा गंभीर रहें। आपकी छोटी सी गलती भी नुकसान दे सकती है। परिवार जनों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थितियां बनेंगी। परंतु ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकलें। समय रहते सुलझाने का प्रयास करें।
मकर राशि
पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का भी अवसर मिलेगा। घर की सुख-सुविधा व रखरखाव पर खर्च करके प्रसन्नता ही महसूस होगी। आपका कोई सपना साकार हो सकता है। वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान की अवहेलना ना करें। फिलहाल किसी भी यात्रा को टालने का प्रयास करें। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि आपके अपने लोग ही आपको धोखा भी दे सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण कागजात संभालकर रखने की जरूरत है। बिजनेस संबंधी समस्या का समाधान मिलेगा, साथ ही अन्य व्यावसायिक गतिविधियां भी चलती रहेंगी। पुराने संपर्कों को दोबारा मजबूत करने की कोशिश करें। इस समय उनसे फायदा मिलने की उम्मीद है। नौकरी में अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी न करें। पति-पत्नी आपसी संबंधों में उचित तालमेल और सामान्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। अचानक ही कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है।
कुंभ राशि
अधिकतर समय पारिवारिक गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा और सभी काम व्यवस्थित रूप से होने पर मन में संतोष का भाव भी रहेगा। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में आपकी विशेष उपस्थिति रहेगी। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करें। व्यर्थ की बातों में अपना समय नष्ट ना करें तथा अनुशासित दिनचर्या रखें। कभी-कभी थकान और बैचेनी की वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपनी सहन शक्ति को मजबूत रखें। दूसरों की समस्याओं में चिंतित रहने से आप भी तनाव पाल लेंगे। व्यवसाय संबंधी अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए बेहतरीन समय है। कुछ रुके हुए या लंबित पड़े हुए कार्यों में भी गति आएगी। किसी बड़े आर्डर को पूरा करने के लिए लोन लेने की भी जरूरत पड़ सकती है, परंतु चिंता ना करें समय अनुसार लोन उतर भी जाएगा। परिवार जनों के साथ हास-परिहास तथा मनोरंजन के कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। सावधान रहें क्योंकि प्रेम के मामले में आप धोखा खा सकते हैं।
मीन राशि
पारिवारिक सदस्यों के बीच समय व्यतीत करके आपको मानसिक सुकून और खुशी मिलेगी। आपकी योग्यता की कद्र रहेगी। किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन की प्रवृत्ति से बचें और शेयर्स, तेजी-मंदी आदि जैसे रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में भूलकर भी पैसा ना लगाएं। अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या का निवारण करने में आपका अधिकतर समय लग जाएगा। व्यवसाय संबंधी बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की बजाय कार्यस्थल पर ही ज्यादा समय व्यतीत करें। संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने से आपको नए अवसर सुलभ होंगे। ध्यान रखिए कि किसी अहम कर्मचारी की वजह से कार्यक्षेत्र की व्यवस्था खराब हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता ना करें।