आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

ख़बर शेयर करें 👉

सोमवार,28 नवम्बर 2022
मेष राशि

पिछले कुछ समय से चल रही उलझनों का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी। अपनी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से अधिक लाभ मिलने से प्रसन्नता रहेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय और पैसा बर्बाद ना करें। आपके साथ कोई धोखा भी हो सकता है, परंतु गुस्से की वजाय शांति से समस्याओं का समाधान ढूंढें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर व्यस्तता रहेगी, जिस वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित भी करने पड़ सकते हैं। बिजनेस में मीडिया या फोन से महत्वपूर्ण एग्रीमेंट हो सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अचानक बदलाव संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। काम ज्यादा होने से व्यस्तता भी बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा।

वृष राशि
सामाजिक अथवा राजनीतिक संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर अमल करने का उत्तम समय है। समय अनुकूल है। आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। ड्राइव करते समय सावधानी बरतें, चोट अथवा दुर्घटना हो सकती है। इसकी वजह आपकी लापरवाही ही होगी। विद्यार्थी लोग अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह ना रहें, वरना आपका रिजल्ट प्रभावित हो सकता है। बिजनेस के फैसले लेते समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। हालांकि इनकम सोर्स बढ़ेंगे। योजना बनाकर किए गए कामों को पूरा करने से काफी हद तक सफलता मिलेगी। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। घर परिवार की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करने से आपसी प्रेमभाव बना रहेगा।

मिथुन राशि
घर के वरिष्ठ सदस्यों का मान-सम्मान और सेवा भाव बनाए रखें तथा उनके मार्गदर्शन का अनुसरण करें। पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपकी सलाह को अधिक महत्व दिया जाएगा जिससे आप अपने अंदर सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। फाइनेंस संबंधी किसी भी कार्य में लापरवाही ना करें, इसकी वजह से अपनों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं। अनावश्यक यात्रा करना भी उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए और मनन-चिंतन करने की जरूरत है। बिजनेस संबंधी प्रतिस्पर्धा में आपको बहुत परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कोई उपलब्धि आ सकती है। वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी।

कर्क राशि
आप अपने व्यक्तित्व और रहन-सहन के प्रति सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में सफल रहेंगे। अगर कोई सरकारी मामला चल रहा है तो आज उससे संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। युवा वर्ग अपने कार्यों के बजाय मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। इस वजह से वह अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। रुपए-पैसे संबंधी किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी बरतें। वरना आप आर्थिक परेशानियों में उलझ जाएंगे। व्यावसायिक स्थल पर अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। प्रत्येक गतिविधि में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें और कोई भी अनिर्णय की स्थिति में पारिवारिक सदस्यों की सलाह जरूर लें। ऑफिस में कार्यभार को लेकर स्टाफ में कुछ मतभेद हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में कुछ कलह की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

सिंह राशि
व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय खुद के लिए भी निकालने से आपको सुकून मिलेगा। अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा किसी भी तरह का काम निकालने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों की विदेश संबंधी कोई रुकी हुई कार्यवाही शुरू हो सकती है। इनकम के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बने रहेंगे। इस वजह से सेविंग नहीं हो पाएगी। ड्राइव करते समय ट्रैफिक नियमों का उचित ध्यान रखें, वरना आप किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। मन में निराशाजनक तथा नकारात्मक विचारों को ना उठने दें। व्यवसाय में बेहतरीन परिस्थितियां बन रही हैं। इनका सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। किसी भी नए कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे।

कन्या राशि
आज दिन का अधिकतर समय व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में ही व्यतीत होगा। घर के रखरखाव और उचित व्यवस्था बनाए रखने में भी समय व्यतीत होगा। साथ ही सफलता मिलने से मानसिक शांति भी अनुभव करेंगे। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से आपके महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। इसलिए उचित रूपरेखा बनाकर अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। नजदीकी मित्रों तथा संपर्क सूत्रों के साथ संबंधों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। निजी कामों के साथ व्यावसायिक गतिविधियों पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि कुछ नए अनुबंध हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। नौकरी पेशा लोगों का समय अभी धैर्य और संयम रखने का है। घर-परिवार में शांति पूर्ण माहौल रहेगा।

तुला राशि
आप अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से कोई विशेष कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही से खुशी भरा माहौल रहेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ लाभदायक योजनाएं फलीभूत होंगी, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने व्यवहार को सहज और शांत बनाकर रखें। ईगो और ओवरकॉन्फिडेंस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। अगर कोई वाहन से संबंधित लोन लेने की योजना बन रही है, तो अभी उस पर और अधिक विचार करने की जरूरत है। व्यवसाय संबंधी किसी काम की शुरुआत होगी। संपर्क सूत्रों का भी बेहतरीन सहयोग मिलेगा, परंतु अभी लाभ की उम्मीद ना रखकर अपने कार्यों को अंजाम देते जाएं। निकट भविष्य में यही काम आपको फायदा देंगे। मार्केट में आपकी छवि उत्तम बनी रहेगी। घर तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

वृश्चिक राशि
व्यस्तता के बावजूद अपने निजी रिश्तों को भी मधुर बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। विशिष्ट लोगों के साथ मुलाकात के अवसर मिलेंगे तथा महत्वपूर्ण विषय पर विचार विमर्श भी होगा। अगर प्रॉपर्टी को बेचने या खरीदने संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो समय अनुकूल है। अभी मेहनत के अनुरूप ज्यादा उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे, परंतु यह समय तनाव की बजाय धैर्य रखने का है। संतान की कोई उम्मीद पूरी ना होने से मन व्यथित रहेगा। इस समय उसका मनोबल बनाकर रखना जरूरी है। व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस समय किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय पक्ष में नहीं है। अस्वस्थता की वजह से भी कुछ खास काम रुक सकते हैं। सरकारी कार्यों की अधिकता बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर तकरार हो जाएगी।

धनु राशि
आज आप अपनी प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता द्वारा कुछ ऐसा निर्णय लेंगे, कि घर तथा समाज में तारीफ रहेगी और आप खुद ही अपनी उपलब्धि से आश्चर्यचकित होंगे। राजनैतिक संबंधों से भी आपको फायदा होने की उम्मीद है। अपरिचित लोगों को अपने बारे में अधिक जानकारी ना दें और इस बात का ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बातों का प्रभाव वर्तमान पर ना पड़े। इसकी वजह से आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। जल्दी ही अपने बारे में किसी अनजान व्यक्ति को विशेष जानकारी ना दें। अपनी कार्यप्रणाली में समय मुताबिक बदलाव लाने की जरूरत है। कुछ रुकावट आ सकती है। इस समय मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बनाकर रखने में जीवनसाथी का उचित सहयोग बना रहेगा। परिवार में भी सुख शांति का माहौल रहेगा।

मकर राशि
किसी भी नकारात्मक परिस्थितियों में घबराने की बजाय समस्या का हल ढूंढने का प्रयास करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का भी समाधान मिलने से आप संतुष्टि का अनुभव करेंगे। कुछ समय आध्यात्म में भी जरूर व्यतीत करें। पैतृक प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मसला चल रहा है, तो इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि आपसी संबंधों में खटास ना आए। घर के मामलों में ज्यादा रोक-टोक ना करें। सभी को उनकी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता देने की जरूरत है। बिजनेस में काम ज्यादा होने के कारण कुछ अथॉरिटी कर्मचारियों को देनी पड़ेगी। इससे आपका काम हल्का हो जाएगा। आय की स्थिति बेहतर होगी। साझेदारी के व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

कुंभ राशि
इस समय ग्रह गोचर आपको कुछ बेहतर देने के प्रयास में हैं, इसलिए पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार अथवा मित्र के साथ मुलाकात का भी अवसर मिलेगा और सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान भी होगा। इस बात का भी ध्यान रखें कि अपने नजदीकी लोगों के साथ व्यवहार करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। अकारण ही वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। कुछ समय अपने बच्चों के लिए भी जरूर निकालें और उनका मनोबल बढ़ाएं। किसी प्रतिष्ठित व्यापारी से मुलाकात होगी और आपको कई नई जानकारियां भी हासिल होंगी। टूर एंड ट्रेवल्स, ऑनलाइन गतिविधियों में व्यावसायिक गति आएगी। सरकारी सेवारत लोगों के लिए कोई इमरजेंसी ड्यूटी आ सकती है, जिसकी वजह से अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि
परिवार में पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का आज कोई हल मिलेगा, जिससे घर का माहौल पॉजिटिव हो जाएगा। अगर कहीं निवेश करने का विचार है, तो उस पर अमल करना फायदेमंद ही रहेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिलेगी। पड़ोस में किसी छोटी सी बात को लेकर बहुत बड़ा इशु बन सकता है। अभी वर्तमान परिस्थितियों के कारण धैर्य बनाकर रखना जरूरी है। तनाव से स्थिति और अधिक उलझ सकती है। कहीं भी आवाजाही अथवा किसी भी यात्रा से परहेज ही रखें। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेते समय सावधानी बरतें अथवा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। जरा सी चूक से बहुत नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी की सेल-परचेज संबंधी गतिविधियों में भी सावधान रहने की जरूरत है। ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को दूर रखें। कुछ समय परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना, घूमना-फिरना मूड को तरोताजा रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।