आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

गुरुवार,08 दिसंबर 2022
मेष राशि
आज का दिन अच्छे से बीतेगा। सभी काम तय समय पर पूरे होते रहेंगे। रिश्तेदार तथा पड़ोसियों के साथ वार्तालाप तथा विचार विमर्श करने से संबंध मजबूत होंगे। कई तरह की जानकारियां भी हासिल होंगी। बजट बनाने से खर्चों में कमी आएगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढें तथा भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहें। संपत्ति संबंधी विवादित मामले किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का प्रयास करें। युवाओं को लापरवाही करना नुकसान दे सकता है। बिजनेस में अपनी कार्यप्रणाली में लाए गए परिवर्तन के उचित परिणाम मिलेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने संबंधी योजनाएं बनेंगी। कारोबार में निवेश करने का उचित समय है। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंध उचित बनाकर रखें। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य पूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
वृष राशि
आज का दिन आपको कोई बेहतरीन उपलब्धि देने वाला है। भावी लक्ष्य को हासिल करने हेतु किए गए प्रयास सफलता की ओर अग्रसर होंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी का हल मिलेगा। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति का भी मार्गदर्शन बना रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों के अलावा सामाजिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। अपने संपर्क का दायरा विस्तृत रखें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार जनों की भी सहमति लेना जरूरी है। इससे निश्चित ही आपको बेहतर सलाह भी मिलेगी। बिजनेस संबंधित कामों की रूपरेखा बनाएं। आज आपका कोई मकसद हल हो सकता है। कुछ उलझनें आ सकती हैं। किसी के बहकावे में ना आएं। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। घर परिवार में खुशनुमा और सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता भी आ सकता है।
मिथुन राशि
व्यवस्थित दिनचर्या रखने से आप अपनी गतिविधियों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। विचारों का लेन-देन सुखद और फायदेमंद रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कामों में आपका उचित योगदान रहेगा। ध्यान रखें आवेश और जल्दबाजी में आकर आपका कोई फैसला गलत हो सकता है। फिजूल की बातों को अपने रूटीन में जगह न दें। अपने काम से ही मतलब रखें। किसी अनुभवी इंसान की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। बिजनेस में रुके काम पूरे होंगे। मेहनत के मुताबिक नतीजे नहीं मिलेंगे। फिर भी आर्थिक स्थिति सामान्य हो जाएगी। परिवार वालों के बीच प्रेम पूर्ण व्यवहार रहेगा और आपसी संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी।
कर्क राशि
पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में ही दिन का अधिकतर समय व्यतीत हो जाएगा। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य की परेशानी दूर करने में आपका उचित योगदान रहेगा। साथ ही आपके संबंध और अधिक बेहतर होंगे। कुछ खास बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। जैसे कि दूसरों की मदद के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति भी ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही दूसरों की मानसिकता को समझें तथा अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति अपने प्रयास और बढ़ाएं। समय कुछ चुनौतियों वाला है। बिजनेस में रिस्क न लें। न ही नए काम की शुरुआत करें। दिन की शुरुआत में कुछ भागा-दौड़ी रहेगी, परंतु दोपहर बाद परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों की ओर अग्रसर होगी।
सिंह राशि
वर्तमान माहौल की वजह से कोई भी निर्णय लेना मुश्किल है। फिर भी आप अपने प्रयासों से अधिकतर परिस्थितियां अनुकूल बना लेंगे। किसी अनुभवी अथवा राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात या वार्तालाप लाभदायक साबित हो सकते हैं। बिना सोचे-समझे कहीं पैसा ना लगाएं। इस समय किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी की भी बात पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में सचेत रहने से परेशानियों से बच जाएंगे। कोई प्रतिद्वंद्वी आपकी किसी पार्टी को तोड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली को सीक्रेट ही रखें। पारिवारिक मामलों पर बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा।
कन्या राशि
दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला बना रहेगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परंतु निश्चिंत रहें, उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी। अपनी आर्थिक योजनाओं पर ध्यान दें, निकट भविष्य में परिणाम हासिल होंगे।परिस्थितियां कुछ विपरीत होने से कभी-कभी मन में अनहोनी होने जैसा वहम अथवा भय रहेगा। अपना मनोबल बनाकर रखें। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। आवेश में आकर किसी से भी वाद-विवाद ना करें। बिजनेस में इनकम बेहतर होगी। प्रतिकूल परिस्थिति में भी आपको कहीं से मदद अवश्य मिल जाएगी। मार्केट में आपकी उत्तम छवि बनी रहेगी। पार्टनरशिप करने संबंधी कोई योजना है, तो उस पर एक बार पुनः विचार जरूर करें। अपनी योजनाओं में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों को अवश्य शामिल करें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता और नजदीकियां बढ़ेगी।
तुला राशि
परिवार या बिजनेस संबंधी काम को लेकर आपको कोई ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं, इसलिए सकारात्मक बने रहें। पिछले कुछ कड़वे अनुभवों से सीख लेकर आपका अपनी दिनचर्या में उचित सुधार लाने का प्रयत्न सफल होगा। व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ विपरीत स्थिति बन सकती है। इसलिए दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना ही करें, तो उचित है। जल्द बाजी और लापरवाही की वजह से आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। धैर्य और संयम बनाकर रखें। व्यवसाय में अधिक मेहनत और समय देने की जरूरत है। नया काम शुरू किया हुआ है, तो उसमें मेहनत के उपरांत ही सफलता मिलेगी। इसलिए तनाव ना लें। नौकरी में पदोन्नति संभव है, परंतु साथ ही आपका कार्यभार भी बढ़ेगा। निजी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। निकट संबंधियों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान सबको खुशी देगा।
वृश्चिक राशि
समय का उचित प्रबंधन रखें, क्योंकि इस समय ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा कोई नई तकनीक या हुनर सीखने के लिए उचित समय है। इससे आपकी पर्सनैलिटी में भी निखार आएगा। युवाओं में कोई कामयाबी हासिल करने से उत्साह बना रहेगा। अपने उसूलों और सिद्धांतों से समझौता ना करें। वाद-विवाद तथा तर्क-वितर्क से दूर रहें। हालांकि अकस्मात ही कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं, जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। व्यवसाय में कुछ ना कुछ उथल-पुथल चलती रहेगी। हालांकि आप अपनी समझदारी और उचित आचरण द्वारा समस्याओं को सुलझा लेंगे। इस समय कहीं भी निवेश करना उचित नहीं है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक संबंधों में चल रही गलतफहमियों की वजह से पारिवारिक वातावरण भी प्रभावित होगा इसलिए सावधान रहें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी।
धनु राशि
समय अनुकूल है। अधिकतर काम अल्प प्रयास से ही पूरे हो जाएंगे। कोई पारिवारिक समस्या हल होने से राहत मिलेगी। किसी नजदीकी मित्र के मुश्किल समय में उसकी मदद करना आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। कोई कोर्ट केस अथवा सरकारी मामला चल रहा है तो आज उससे संबंधित समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है। ननिहाल पक्ष के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करें। युवा वर्ग अपने लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर ज्यादा मेहनत करें।
बिजनेस में रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है, इसलिए पूरी संजीदगी और गंभीरता से अपने कार्यों को अंजाम दें। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी उलझन में पड़ सकते हैं। कोई व्यावसायिक अथवा ऑफिशियल टूर संबंधी भी प्रोग्राम बनेगा। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
मकर राशि
किसी खास योजना पर विचार होगा और क्रियान्वित करने का भी प्लान बनेगा। आप खुद को आत्मविश्वास से लबरेज महसूस करेंगे। अगर कोई व्यक्तिगत विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। इससे संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। कुछ ना कुछ दिक्कतें भी बनी रहेंगी। कोई प्लानिंग गलत भी हो सकती है, परंतु निराश ना होकर पुनः प्रयास करें, जल्दी ही समस्याएं हल हो जाएंगी। कुछ व्यक्तिगत मामले उभर सकते हैं। शांतिपूर्ण और धैर्य के साथ समाधान निकालें। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में समय अनुसार परिवर्तन लाएं। मीडिया, कंप्यूटर ऑनलाइन जैसी गतिविधियों की और अधिक जानकारी हासिल करें। इससे बेहतर नतीजे सामने आएंगे। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को कोई विदेश संबंधी उपलब्धि हासिल होगी। किसी प्रिय मित्र के मिलने या बातचीत होने से आपसी विचारों का सुखद आदान-प्रदान होगा।
कुंभ राशि
आज कोई मनोनुकूल काम हो जाने से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न महसूस करेंगे तथा अपने पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों की किसी सब्जेक्ट को लेकर चल रही समस्या हल होगी। समय अनुकूल है तो इसका उचित सदुपयोग करना भी जरूरी है। काम का अतिरिक्त दबाव होने की वजह से आपको अनिद्रा और बेचैनी की समस्या रह सकती है। धैर्य और शांति बनाकर रखना जरूरी है। खुद को अपने कार्यों में व्यस्त रखने से आप व्यर्थ की गतिविधियों पर ध्यान देने से बच जाएंगे। व्यवसाय में क्रियाशीलता बनी रहेगी, जिससे गतिविधियां बेहतर तरीके से व्यवस्थित होती जाएंगी। जरूरी कागजात और फाइलें संभालकर रखें। ऑफिस में किसी गलती की वजह से अपमानित होना पड़ सकता है, सचेत रहें। घर परिवार में सुखद और अनुशासित व्यवस्था रहेगी। दिल के मामले में अर्थात प्रेम संबंधों में नज़दीकियां लाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
मीन राशि
ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन उपलब्धि ला रही है। आज आप कोई बड़ा फैसला लेंगे और अपनी योग्यता द्वारा मुश्किल कार्य को भी आसान बना लेंगे। परिवारजनों के साथ किसी विशेष मुद्दे को लेकर गहन विचार-विमर्श होगा। मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक व एकांत में जरूर व्यतीत करें। अपने आसपास के लोगों की मनोवृति से अनभिज्ञ ना रहें। विचारों में भिन्नता की वजह से कुछ मतभेद उठ सकते हैं। दूसरों की बुराइयों पर ध्यान ना देकर खुद में ही मस्त रहें, व्यस्त रहें।कारोबारी विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की भी उचित सलाह मिलेगी। साथ ही आपकी भी योग्यता और प्रतिभा की सराहना होगी। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू होगा और सहयोगियों के साथ भी उचित तालमेल रहेगा।