आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

सोमवार,19 दिसंबर 2022
मेष राशि
दिनभर की व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार के लिए भी उचित समय निकाल लेंगे। भूमि, वाहन आदि की खरीद-फरोख्त संबंधी योजना बनेगी। आपकी योग्यता और कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा।किसी की भी चिकनी-चुपड़ी और लुभावनी बातों में ना आएं। बनते कार्यों में कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं। हालांकि आप अपने विवेक द्वारा परिस्थितियों को सामान्य कर लेंगे। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान दें। नए कामों को अंजाम देने के लिए समय अनुकूल नहीं है। परेशानियों में फंस सकते हैं। कामकाज से संबंधित सभी विषय को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। ज्यादा निवेश करने से भी परहेज रखें। पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति रह सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है।
वृष राशि
बच्चों से संबंधित चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी। आपकी कड़ी मेहनत और प्रयासों से कोई महत्वपूर्ण रास्ता खुलने वाला है। साथ ही आर्थिक परेशानियों से कुछ हद तक निजात मिलेगी। इस समय अपने व्यक्तिगत हित को प्राथमिकता दें। ज्यादा संवेदनशील होने की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम बीच में अधूरा भी रह जाएगा, इसलिए प्रैक्टिकल बनें। विद्यार्थियों तथा युवाओं को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। घबराने की बजाय समस्याओं का हल ढूंढने का प्रयास करें। कारोबारी मामलों में की गई कोशिशों के बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। व्यापारिक कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी कामों में बहुत फायदा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग कामों में लापरवाही न करें।पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों से दूर रहें तथा अपने करियर पर ध्यान दें।
मिथुन राशि
काफी समय से रुके हुए कार्यों में आज कुछ गति आएगी और आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने में सक्षम रहेंगे और दैनिक कार्य प्रणाली भी सामान्य रूप से चलेगी। मानसिक रूप से आप स्वस्थ व प्रसन्न चित्त महसूस करेंगे। भाई बहनों के साथ किसी गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। अपने गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखें। किसी भी प्रकार की चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। इस समय खर्चों में बेतहाशा वृद्धि होगी। बिजनेस में चुनौती स्वीकार करने से आपको फायदा मिलेगा। सरकारी काम करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। नई संभावनाएं मिलेंगी। इस समय नौकरी में कड़ी मेहनत के बावजूद परिणाम आपके पक्ष में नहीं रहेगा। परंतु हिम्मत ना हारें और प्रयत्नशील रहें। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार तथा बच्चों के साथ समय व्यतीत करना सबको खुशी प्रदान करेगा।
कर्क राशि
आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। भावनात्मक रूप से निकट संबंधियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। मेहमाननवाजी में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किराएदारी संबंधी मामलों में कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। फाइनेंस संबंधी मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। अपने किसी नजदीकी मित्र द्वारा ही आलोचना होने से अपना मनोबल गिरने ना दें और अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। इस समय बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी कामों से जुड़े लोगों के संपर्क बढ़ेंगे, जो कि फायदेमंद साबित होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। ट्रांसफर या तरक्की मिलने के भी योग हैं। परिवारजनों के बीच आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रहेगा। उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपका प्रयास जरूरी है।
सिंह राशि
आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छापूर्ति होने की प्रबल संभावना है। साथ ही अनुभवी और जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन भी मिलेगा। जीवन की बारीकियों पर गंभीरता से मूल्यांकन करेंगे तथा यह परिवर्तन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। वार्तालाप करते समय क्रोध और उत्तेजना से कोई बनता काम बिगड़ भी सकता है। अपने अहम को नियंत्रित रखें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत रहेंगी। आपको अनायास ही किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। फाइनेंस से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद संबंधित कार्यों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी में तरक्की संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। आपके योगदान और प्रयासों से घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उत्तम व्यवस्था बनी रहेगी। घर में नए मेहमान की किलकारी संबंधी गूंज की खुशखबरी मिलेगी। अपने आसपास घट रही नकारात्मक बातों का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। वर्तमान में रहें तथा अपने कार्यों में मस्त रहें।
कन्या राशि
भावुकता की बजाय अपने बुद्धि बल और चातुर्य से काम निकालने की कोशिश करें। इससे आप बेहतर तरीके से कार्य कर पाएंगे। विद्यार्थियों को मनमाफिक परिणाम मिलने से प्रसन्नता का भाव रहेगा। कलात्मक गतिविधियों और क्रियाकलापों में भी व्यस्तता रहेगी। कुछ मामलों में आपके विचार दूसरों से भिन्न रह सकते हैं और मनमुटाव का कारण भी बन सकते हैं। घर के किसी सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने से आपके कार्यों में विलंब आ सकता है। दूसरों की सहायता करते समय अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। व्यवसाय में आपकी योग्यता से हर काम सुनियोजित ढंग से पूरे होते जाएंगे। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े कार्यों में ज्यादा ध्यान दें। विदेशी बिजनेस में कोई खास सफलता मिलने वाली है। नौकरी में किसी वजह से बॉस की डांट फटकार सुननी पड़ सकती है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा तथा उपहारों का आदान-प्रदान सबको रोमांचित करेगा।
तुला राशि
सामाजिक अथवा राजनैतिक मीटिंग में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कोई पारिवारिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। किसी काम को पूरी हिम्मत व लगन से अंजाम देने से अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। कभी-कभी मन में कुछ डामाडोल जैसी स्थिति रहने की वजह से आप दूसरों के साथ अपना भी नुकसान कर बैठेंगे। इस वजह से कुछ गलत लोग आपको फंसाने की भी कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें। सकारात्मक लोगों का सानिध्य करें। बिजनेस संबंधी कोई गतिविधि शुरू होगी। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। युवा वर्ग भी अपने करियर के प्रति सजग रहेंगे। पार्टनर संबंधित व्यवसाय में मजबूती आएगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंददायक समय व्यतीत होगा।
वृश्चिक राशि
अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लें, इससे आप अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बना पाएंगे। विद्यार्थियों को रिसर्च, विज्ञान आदि जैसे क्षेत्रों में उचित कामयाबी मिल सकती है। योजनाओं और कार्यप्रणाली को सार्वजनिक ना करें वरना कोई इसका फायदा उठा सकता है और आपकी मेहनत व्यर्थ हो सकती है। खर्चों की भी बढ़ोतरी होगी। इलेक्ट्रॉनिक आइटम खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। फाइनेंस संबंधी मामलों में भरोसेमंद इंसान की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी में निवेश न करें। बिजनेस में अचानक कोई अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा। परिवार तथा प्रियजनों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
धनु राशि
आज आप कुछ ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो कि आपके लिए उपयोगी साबित होंगे। आप अपने लक्ष्य को भी हासिल करने में कामयाब रहेंगे। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी मांगलिक कार्यों की रूपरेखा भी बनेगी। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। अन्य कार्यों में व्यस्तता की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्य अधूरे भी रह सकते हैं। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में धैर्य से काम लें। इस समय किसी भी काम को स्वयं पूरा करने की कोशिश करें, दूसरों पर भरोसा रखना नुकसान दे सकता है। इस समय व्यवसाय में नई योजनाएं और चुनौतियां आपको रोमांचित करेंगी। काम को सच्ची लगन और गर्मजोशी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। ध्यान रखें कि अपनी योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग किसी मामले में उलझने की कोशिश न करें। पति-पत्नी के बीच एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना रहेगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी और विवाह के लिए भी विचार-विमर्श होगा। दुर्घटना, चोट आदि जैसी परेशानियों से भी गुजरना पड़ सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
मकर राशि
तरक्की के अवसर मिलेंगे, काम का अतिरिक्त भार बढ़ेगा परंतु आप अपनी सकारात्मक सोच और योग्यता से बड़ी आसानी से संभाल भी लेंगे। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में आपकी जीत संभव है। वित्तीय योजनाओं को कार्यान्वित करें। लोगों की नकारात्मक बातों पर ध्यान ना दें वरना इस वजह से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। किसी करीबी संबंधी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। अपने चिड़चिड़ापन तथा उत्तेजित स्वभाव पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वित्तीय मामलों में समय उन्नतिदायक है। आज व्यवसाय में काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा। हालांकि आप स्टाफ की मदद से सब संतुलित भी कर लेंगे। इस समय नौकरी तथा व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर बन रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। दांपत्य संबंध मधुरता से परिपूर्ण रहेंगे। परिजनों तथा मित्रों से भेंट मुलाकात बहुत ही सुखद रहेगी।
कुंभ राशि
पिछले कुछ समय से आप जिस खास काम को निपटाने के प्रति प्रयासरत थे, आज उस लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय है। घर की देखभाल तथा पारिवारिक लोगों के साथ भी काफी समय व्यतीत होगा। आपकी उम्मीद तथा आशाएं कामयाब होंगी। कुछ समय खुद के साथ भी व्यतीत करना चाहिए। आर्थिक रूप से कुछ उलझनें और समस्याएं आ सकती हैं हालांकि आप समय रहते सुलझा भी लेंगे। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें। इस समय कोई भी जोखिम अथवा खतरा लेना आपके लिए मुसीबत खड़ी करेगा। बिजनेस में काम करने के तरीकों में जो बदलाव किया है, उसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे। कोई भी व्यापारिक फैसला लेना फायदेमंद साबित होगा। रुकावटें भी आ सकती हैं। नौकरी में अपने लक्ष्य आसानी पा लेंगे। परिवार जनों के आपसी सामंजस्य से पारिवारिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम और रोमांस के मामले में आपके लिए नई संभावनाएं बन सकती है।
मीन राशि
कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। काफी समय से चल रही कोई कार्य बाधा दूर होने से राहत मिलेगी। आप मानसिक शांति को ज्यादा महत्व देंगे। टीम वर्क में आपका उचित प्रदर्शन रहेगा तथा आपकी कार्य क्षमता की भी सराहना होगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच रुपए-पैसे को लेकर कुछ तनाव की स्थिति बनेगी। साथ ही महिलाओं को घरेलू व्यवस्था बनाए रखने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई खास कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न ना होने से तनाव रह सकता है। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजना पर काम शुरू होगा। अपने कामों में पूरी लगन और मेहनत बनाए रखें। बिजनेस या ऑफिस में टीम वर्क बनाकर काम करें। इसके उत्तम परिणाम हासिल होंगे। सरकारी मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर नोकझोंक रहेगी। बात को बढ़ाने की बजाय समाधान निकालने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।