आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

ख़बर शेयर करें 👉

मंगलवार,20 दिसंबर 2022
मेष राशि

सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे। आपके योजनाबद्ध डिसीप्लिन तरीके द्वारा कार्य करने की प्रणाली से कई कार्य सुचारू रूप से संपन्न भी होते जाएंगे। दूसरों की बातों पर विश्वास करने के बजाय पहले परिस्थितियों को अच्छी तरह सोच समझ लें। कोई अशुभ सूचना मिलने की वजह से मन में कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका का भय रहेगा। अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें। व्यावसायिक गतिविधियां कुछ मध्यम ही रहेंगी। धैर्य और शांति से समय बिताएं। कोई भी दिक्कत आने पर अनुभवी की सलाह से आपको बिजनेस संबंधी अच्छी जानकारियां मिलेंगी। कोई ऑफिशियल यात्रा भी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा।

वृष राशि
आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति और विचार सराहनीय रहेंगे। आपको अपनी किसी काबिलियत की वजह से कोई उपलब्धि मिल सकती है। कोई भी निर्णय लेते समय अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें, दूसरों की सलाह पर अमल करना नुकसानदायक हो सकता है। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से आपके प्रति अफवाह फैला सकते हैं। हालांकि इन गतिविधियों का आपके मान-सम्मान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। व्यवसाय में काम की क्वालिटी और बेहतर बनाएं। सरकारी गतिविधियों से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की कोई फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है। ऑफिस के कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बनाने में आपका प्रयास जरूरी है। हालांकि घर में सुखद और अनुशासन पूर्ण वातावरण बना रहेगा।

मिथुन राशि
संतान के करियर संबंधी किसी समस्या का हल मिलने से चिंता दूर होगी। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में आप अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाकर रखेंगे। विद्यार्थी व युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहेंगे। विचारों में धैर्य और स्थिरता बनाकर रखें। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उम्मीदें रखना उचित नहीं है। व्यर्थ के वाद-विवाद में समय नष्ट ना करें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और ना ही उलझे। धैर्य और संयम से समय व्यतीत करना जरूरी है। व्यवसाय संबंधित पब्लिक रिलेशन और मजबूत बनाएं। कुछ नए ऑफर मिलेंगे। उचित सोच-विचार करके ही कोई फैसला लें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई मन मुताबिक कार्यभार मिल सकता है। अधिक व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अधिक समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे, लेकिन घर का वातावरण उचित और व्यवस्थित बना रहेगा।

कर्क राशि
बेहतरीन परिस्थितियां बन रही है। किसी भी असमंजस की स्थिति में अपने प्रिय मित्र से सलाह लेना उचित रहेगा। रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएं, इससे ताजगी और ऊर्जा बनी रहेगी। सामाजिक बने रहना भी जरूरी है। इसलिए अपने नजदीकी लोगों के संपर्क में बने रहें। कभी-कभी आलस की वजह से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। अपनी इस नकारात्मक आदत में सुधार लाने से आप व्यवस्थित हो जाएंगे। व्यवसायिक कार्यों में इस समय बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर निश्चित ही उचित परिणाम हासिल होंगे। ऑफिस से संबंधित अपने महत्वपूर्ण पेपर और फाइलों को कंप्लीट रखें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेंगी। कुछ समय अपने सुकून और आराम के लिए भी जरूर निकालें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज लोग अपना विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

सिंह राशि
आपकी सकारात्मक सोच और खुश रहने से दिनचर्या में बेहतरीन परिवर्तन आएगा। अधिकतर समय घर के रखरखाव तथा उचित व्यवस्था बनाए रखने में व्यतीत होगा। बच्चों से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। खुद को व्यस्त रखें। कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी होने से मन कुछ व्यतीत रहेगा तथा उदासी महसूस होगी। अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करने से आपको पॉजिटिव ऊर्जा मिलेगी। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। बिजनेस बढ़ाने की कुछ योजना बना रहे हैं, तो उस पर फिर से विचार करना बहुत जरूरी है। लेकिन इस समय आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इसलिए किसी भी प्रकार का निवेश करने से परहेज रखें। ऑफिशियल मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। दांपत्य संबंधों में आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव की स्थिति बन रही है, पार्टनर की भावनाओं को आहत ना होने दें।

कन्या राशि
आज कुछ ना कुछ दिक्कतें आएंगी परंतु आप अपनी योग्यता और व्यावहारिक सोच से उनका समाधान भी निकाल लेंगे। उन्नति के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। खासतौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। इस समय घर और व्यवसायिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना एक चुनौती रहेगी। ध्यान रखें कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपको मुसीबत में भी डाल सकता है। अपना आत्मविश्वास डगमगाने ना दें। बदलते माहौल में बिजनेस की नीतियों में भी परिवर्तन लाने की जरूरत है। किसी नई कार्यप्रणाली या तकनीक का प्रयोग करने से पहले उसके बारे में अच्छी जानकारी ले लें। अपने स्टाफ और कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रह सकता है। परंतु प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

तुला राशि
समाज और निकट संबंधियों के बीच आपका वर्चस्व बना रहेगा। साथ ही आप अपनी सूझबूझ और योग्यता से किसी मुश्किल कार्य को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। बेवजह दूसरों के साथ उलझने और हस्तक्षेप करने से आपका मान-सम्मान भी प्रभावित हो सकता है। सफलता जल्दी हासिल करने की कामना में किसी भी गैर कानूनी कार्य को अपने हाथ में ना लें। वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। इस समय व्यवसायिक गतिविधियों को गंभीरता से लेना होगा, क्योंकि समय कुछ प्रतिकूलता वाला है। कंसल्टेंसी से संबंधित कार्य फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। अगर आप कोई कारोबार संबंधी कोई नया प्रयोग अमल करने जा रहे हैं, अत्यधिक सावधानी भी रखनी होगी। पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

वृश्चिक राशि
आज आपके प्रयासों से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है, जिससे आप बहुत ही सुकून और ऊर्जा महसूस करेंगे। राजनीतिक संबंधों द्वारा आपका जनसंपर्क दायरा और अधिक विस्तृत होगा और भविष्य में यह संपर्क आपके काम भी आएंगे। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपना आत्म बल बनाए रखें। अकारण ही गुस्से और आवेश में आने से बनते कार्यों में दिक्कतें भी उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में और अधिक मेहनत की जरूरत है। बिजनेस में मीडिया और एडवर्टाइजमेंट वाले कामों में अधिक ध्यान दें। पब्लिक रिलेशन को और मजबूत करें। हालांकि मेहनत के बाद भी अपेक्षित लाभ नहीं मिलेंगे, परंतु इस समय धैर्य रखना ही उचित है। ऑफिस के माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा। पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर का वातावरण व्यवस्थित तथा खुशनुमा बना रहेगा।

धनु राशि
आज किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन और सलाह से चल रही कोई दुविधा दूर होगी। साथ ही किसी विशेष कार्य को करने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता रहेगी। समाज में मान-सम्मान तथा यश कीर्ति भी बढ़ेगी। नन्हे मेहमान के आगमन संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करने की बजाय खुद के कार्यों में ही व्यस्त रहें। बिना मतलब किसी से उलझना तनाव का कारण बन सकता है। अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखने का भरपूर प्रयास करें। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। बिजनेस में जिसके बारे में आप उम्मीद छोड़ चुके थे, उसी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस समय पुरानी पार्टियों के साथ संपर्क में रहें, निकट भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। ऑफिस में आपके कामों की तारीफ होगी। परिवार में सभी सदस्यों के बीच आपसी तालमेल व सामंजस्य उचित बना रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से वार्तालाप पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

मकर राशि
यह समय कड़ी मेहनत और परीक्षा का है। परंतु आप अपनी बेहतरीन कार्य क्षमता से समाधान भी निकाल लेंगे। प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने वाली है। आज कुछ ऐसे खर्चे रह सकते हैं कि जिन पर कटौती करना भी नामुमकिन है। अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक ना करें, अन्यथा पछताना भी पड़ सकता है। बातचीत करते समय अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें। इससे संबंध खराब हो सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय कुछ अनुकूल रहेगा। हालांकि कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु समय रहते समस्या हल भी हो जाएंगी और ऐसे में किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिक व्यक्ति से आपकी मुलाकात लाभदायक साबित होगी। परिवार जनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें तथा कुछ समय एक दूसरे के लिए जरूर निकालें।

कुंभ राशि
आज दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में समय व्यतीत होगा, जिससे सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाइयों के साथ आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और चल रहा कोई विवाद भी दूर होगा। छोटी-छोटी बातों पर परेशान होना आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित करेगा। इसलिए अपनी इस कमजोरी पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग ध्यान रखें कि मस्ती और दोस्तों के साथ अत्यधिक समय व्यतीत करने से आप अपनी पढ़ाई और करियर का नुकसान कर सकते हैं। नया काम शुरू करने की योजना है तो उस पर और ज्यादा सोच-विचार करें। व्यवसायिक संपर्क सूत्रों और पार्टियों के साथ मेल मुलाकात बढ़ाएं तथा व्यापारिक गतिविधियों के बारे में चर्चा करें। सरकारी मामलों में राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य की वजह से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।

मीन राशि
दिन व्यवस्थित तरीके से व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों के साथ पठन-पाठन में भी रुचि बढ़ेगी। मीडिया तथा सामाजिक गतिविधियों में भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। इससे आपको नई-नई लाभदायक जानकारियां मिलेंगी। विदेश से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी से ज्यादा अपेक्षा रखने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। कुछ समय आत्म मनन में भी लगाना जरूरी है। कोई भी समस्या आने पर उचित सोच-विचार करें इससे आपको जल्दी समाधान मिलेगा। इस समय कार्य क्षेत्र पर ही अपनी उपस्थिति रखें। मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता नहीं मिलने वाली है। कहीं इन्वेस्टमेंट करने की योजना बना रहे हैं, समय अनुकूल है। परंतु रिस्क लेने की बजाय सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा।