आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

बुधवार,28 दिसंबर 2022
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए आनंददायक और सफलता प्रदान करने वाला है। कई तरह की गतिविधियां रहेंगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी नई संभावनाएं मिलेंगी। सिर्फ उचित मेहनत की जरूरत है। किसी शुभचिंतक की मदद से आप कोई निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे कि जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं हो पाएगा। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें। बात-बात पर गुस्सा करना आपके बनते कार्यों में बाधा डाल सकता है। धैर्य और शांति बनाए रखें। व्यवसाय संबंधी निर्धारित कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। इंश्योरेंस व कमीशन संबंधी बिजनेस ज्यादा सफल रहेंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा भी हो सकती है। सरकारी नौकरी वाले लोग फालतू विवाद से बचें, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी और भावनात्मक नज़दीकियां भी बढ़ेंगी।
वृष राशि
आज दिन आनंददायक और सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। प्रभावशाली लोगों से वार्तालाप बहुत ही सकारात्मक रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें क्योंकि पेमेंट आदि रुक सकती है। दिन के दूसरे पक्ष में ऐसा महसूस होगा जैसे कि स्थितियां हाथ से निकल रही हैं। परंतु धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी सहयोग अवश्य दें। भाग्यवर्धक समय है। इस समय कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव होंगे जो कि सकारात्मक रहेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना आपको अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगा। ऑफिशियल यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित समय व्यतीत होगा।
मिथुन राशि
घर में धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। आपका आत्मविश्वास और अपने काम के प्रति समर्पण आपको सफलता प्रदान करेगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। स्फूर्ति और प्रसन्नता बने रहेंगे। वाणी पर संयम रखने से घर में सुख शांति रहेगी। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें, क्योंकि किसी के साथ वाद-विवाद होने के आसार बन रहे हैं। इस समय किसी यात्रा को करने से समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। आज व्यवसाय में किसी नए कार्य संबंधी कोई भी निर्णय ना लें, क्योंकि एक गलत निर्णय आपके लाभ को हानि में बदल सकता है। शेयर्स आदि जैसे कार्यों में भी पैसा ना लगाएं। नौकरी में अधिकारियों के साथ कुछ अनबन की स्थिति बन सकती है। परिवार जनों के साथ आनंद और आमोद-प्रमोद में सुखद समय व्यतीत होगा।
कर्क राशि
दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। प्रयासरत आर्थिक मामलों में भी विजय मिलेगी। मित्रों अथवा सहयोगियों से फोन पर किसी महत्वपूर्ण वार्तालाप के उचित रिजल्ट मिलेंगे और आप अपनी किसी योजना को उचित अंजाम दे पाएंगे। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। साथ ही अपनी उपलब्धि की खुशी में लापरवाह होना भी उचित नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे परंतु साथ ही खर्चों की अधिकता रहने के कारण सेविंग नहीं हो पाएगी। व्यवसाय से संबंधित कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है तो आज उससे संबंधित कोई उम्मीद नजर आएगी। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। कागजी कार्यवाही को बहुत ही ध्यान पूर्वक करें। नौकरी पेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी।
सिंह राशि
घर के अनुभवी तथा वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व सहयोग बना रहेगा। संपर्कों के माध्यम से नई-नई जानकारियां और संभावनाएं मिलेंगी। अपने मनपसंद और रुचि पूर्ण कार्यों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक सुकून बना रहेगा। आय के साथ-साथ खर्चे बढ़ेंगे जिस वजह से सेविंग करना मुश्किल होगा। युवाओं के मन में कुछ नकारात्मक विचार उन्हें विचलित कर सकते हैं, जिससे स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन भी रह सकता है। संभव हो तो किसी भी तरह की आवाजाही ना करें। बिजनेस संबंधित किसी भी नई योजना पर काम करना नुकसानदेह रहेगा, क्योंकि वर्तमान गतिविधियों में ही अत्यधिक कार्य का बोझ रहेगा। प्रतिस्पर्धा में आप विजयी रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ टकराव आ सकता है, लेकिन पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी।
कन्या राशि
पारिवारिक सदस्यों के साथ घर की सुख सुविधा संबंधी गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। आप अपने किसी काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों का सहारा लेंगे, जिसमें उचित सफलता भी मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। अपने ऊपर अतिरिक्त काम का बोझ ना लें, वरना आपके व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह जाएंगे। विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद होने की स्थिति भी बन रही है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। अन्य कारणों से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिर भी फोन और संपर्कों के माध्यम से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में फाइलें और पेपर वर्क पूरा करने में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा, जिसका असर घर की सुख शांति और व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखेगा।
तुला राशि
आज आपका मन फालतू की गतिविधियों से हटकर पूरी तरह अपने कार्यों पर केंद्रित रहेगा और आपकी योजनाएं कार्य रूप में परिणित होंगी। नजदीकी संबंधों की मदद से आपको कोई खास निर्णय लेने में सुविधा होगी। दिन सुखद व्यतीत होगा। दुनियादारी के मामले में आप सामंजस्य बिठाने में दिक्कत महसूस करेंगे। बेहतर होगा कि ज्यादा मेल मिलाप ना करें। कभी-कभी आपकी क्रोध पूर्ण वाणी आपके लिए समस्याएं उत्पन्न कर देगी। अपने व्यवहार को संयमित रखना जरूरी है। कारोबारी गतिविधियों को बेहतर करने का अनुकूल समय है। फालतू बातों में ध्यान न देकर अपने काम से ही मतलब रखें। राजनैतिक मामलों से खुद को दूर रखें। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों के लिए प्रमोशन की खबर आ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहने से घर में आनंददायक माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि
स्वजनों के साथ मेल मुलाकात होने से मन आनंदित रहेगा। आर्थिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने में भी आपका ध्यान लगा रहेगा। अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको कोई डिसीजन लेने में सहायक रहेगी। अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने की भी जरूरत है। इसलिए व्यर्थ के घूमने-फिरने और दोस्तों के साथ घूमने फिरने में समय व्यतीत करने में समय नष्ट ना करें। बजट से अधिक व्यय होने की वजह से तनाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान पूरी तरह केंद्रित रखें। जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। हालांकि काम की गति कुछ मंद रहेगी। धीरे-धीरे परिस्थितियां सुधर जाएंगी। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच-विचार कर लें। नौकरी में स्त्रियों को विशेष सफलता हासिल होगी। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। सावधान रहें, क्योंकि इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ेगा।
धनु राशि
निर्धारित किए हुए कार्य यथा समय पूर्ण होते जाएंगे। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। दूसरों की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकालने में आपका विशेष योगदान रहेगा और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को बहुत ही सावधानी से करें। थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है, परंतु किसी संबंधी की नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें। इससे सिर्फ आपका तनाव बढ़ने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। व्यवसायिक मामलों को लेकर कुछ ना कुछ समस्याएं रहेंगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को लापरवाही में ना लें। पार्टनरशिप करने का प्लान है, तो पहले उसके सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार कर लें। वर्किंग महिलाएं इस समय फायदे की स्थिति में रहेंगी। मित्रों तथा संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी।
मकर राशि
घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। कुछ दिक्कतें रहेंगी, परंतु आप अपने आत्म विश्वास द्वारा उनका समाधान भी ढूंढने में सक्षम रहेंगे। इनकम का कोई रुका हुआ स्त्रोत दोबारा गति में आने से राहत मिलेगी। मामा पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखना जरूरी है, क्योंकि संबंध खराब होने से आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय में कुछ बेहतरीन उपलब्धियां सामने आएंगी। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए भी समय बहुत ही अनुकूल है। परंतु अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष ज्यादा शेयर ना करें। सरकारी सेवारत लोग किसी लापरवाही की वजह से मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक तथा आर्थिक मामलों में जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
कुंभ राशि
सोसायटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे। विद्यार्थीगण अपनी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास रखें। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा। किसी गलत निर्णय की वजह से पछताना भी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि कोई भी योजना या कार्य करते समय अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श अवश्य करें। युवाओं का ध्यान कुछ नकारात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है। व्यवसाय में कार्यप्रणाली या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। ये बदलाव फायदेमंद रहेगा।पार्टनरशिप की प्लानिंग है, तो उस पर अमल करना उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्य संबंधी कोई मनोनुकूल परिवर्तन हो सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए अपना सहयोग अवश्य दें।
मीन राशि
समय अनुकूल है। आपके कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न होते जाएंगे। घर की सुख सुविधाओं संबंधी खरीददारी में भी परिजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आध्यात्मिकता की ओर भी रुझान बढ़ेगा। कोर्ट केस संबंधी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आपकी समस्या का हल निकाल लेगा। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से घर पर आराम नहीं कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में दिक्कत आने पर मन में कुछ नकारात्मकता रह सकती है। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। किसी प्रभावशाली संपर्क के माध्यम से आप नया कार्य शुरू करने की भी प्लानिंग करेंगे, जो कि सकारात्मक रहेगी। ऑफिस में कुछ मतभेद उठ सकते हैं। बेहतर होगा कि वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़कर अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। बड़े बुजुर्गों के सहयोग से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।