आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…..

ख़बर शेयर करें 👉

मंगलवार,03 जनवरी 2023
मेष राशि

कोई भी उपलब्धि या मौका आने पर ज्यादा सोच-विचार न करें और तुरंत हासिल करें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी और आप अपने अंदर एक अद्भुत उत्साह व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कोई विपरीत वातावरण बनने पर मन कुछ व्यथित रहेगा। तनाव लेने की वजह हल ढूंढें तथा खुशमिजाज व प्रभावशाली लोगों के संपर्क में भी अपना समय व्यतीत करें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। निजी कामों में व्यस्तता के कारण कार्य स्थल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। बिजनेस संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आज न लें, तो उचित रहेगा। ग्लैमर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स से जुड़े व्यवसाय तरक्की करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की बेहतरीन प्रस्तुति से तरक्की हो सकती है।

वृष राशि
कोई रुकी हुई पेमेंट आदि मिल जाने से व्यवस्था बेहतरीन हो जाएगी। घर से संबंधित किसी खास उपकरण की खरीदारी भी होगी। युवा वर्ग अपने काम के नए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे और अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी हासिल करेंगे। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं प्राप्त होगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने तथा मार्गदर्शन करने से उनका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यावसायिक गतिविधियां ऑनलाइन अथवा फोन के माध्यम से ही व्यवस्थित होती रहेंगी। लेकिन आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। लापरवाह ना रहें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भाग्य उदय दायक योग बन रहे हैं। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।

मिथुन राशि
रोजमर्रा की दिनचर्या को व्यवस्थित करने के लिए कुछ नियम बनाएंगे और अपनी इच्छा और रुचि के अनुसार दिन व्यतीत होगा। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। कोई बात या गतिविधि मनोनुकूल तरीके से ना होने पर सहज बने रहें। लोगों के बीच किसी की भी आलोचना या निंदा ना करें इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। व्यवसाय में कुछ दिक्कतें रहेंगी। आपकी सूझबूझ और समझदारी से जल्दी समाधान भी मिलेगा। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा। वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। परिवार जनों का भी उचित सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा।

कर्क राशि
सुखद स्थिति बनी हुई है। पूरी शिद्दत के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे आप कोई नई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व से आपकी मुलाकात से आपकी उम्मीदें पूरी होंगी। अपनी इच्छाओं पर कुछ कंट्रोल रखना आवश्यक है। अनावश्यक खर्चों के बढ़ने से बजट गड़बड़ा सकता है। अभी वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़ा होने की भी आशंका लग रही है। अपनी वाणी पर काबू रखें। व्यवसाय से संबंधित कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी लेना जरूरी है। व्यावसायिक लोगों के साथ चल रही दिक्कतें दूर होंगी तथा संबंध पुनः व्यवस्थित हो जाएंगे। युवा वर्ग के लिए कुछ संभावनाएं बन रही हैं। पति-पत्नी के बीच व्यक्तिगत कारणों की वजह से तनाव की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां आएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

सिंह राशि
आज कोई रुका हुआ कार्य आज हल हो सकता है। मित्रों तथा प्रियजनों के साथ नव वर्ष के उपलक्ष्य में कुछ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। अन्य गतिविधियों में व्यस्तता के साथ-साथ कुछ समय अपने खुद के लिए भी जरूर निकालें तथा अपने व्यक्तित्व को निखारने में भी ध्यान दें। दूसरों की आलोचना में भागीदार ना बनें, वरना इसका नकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। बिजनेस या नौकरी संबंधी रुके काम अधिकारियों की मदद से पूरे होंगे। कोई व्यापारिक सौदा हाथ में आने से अच्छा लाभ होगा। दौड़-धूप अधिक रहेगी लेकिन कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। सफलता पाने के लिए मेहनत तो जरूरी है। पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य रखें, इससे संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।

कन्या राशि
दैनिक कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे, जिस वजह से आप अन्य गतिविधियों पर भी अपना ध्यान दे पाएंगे। किसी प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात होगी और महत्वपूर्ण तथा ज्ञानवर्धक जानकारियां भी मिलेंगी। निवेश संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा। अपने व्यक्तिगत मामलों को नजरअंदाज ना करें। आप पर कोई इल्जाम या लांछन लग सकता है। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दें तथा डटकर सामना करे। सरकारी मामलों में भी परेशानी बढ़ सकती है। आज दिन बहुत ही व्यस्तता पूर्ण रहेगा। कारोबारी गतिविधियों के साथ निजी कामों में भी समय देना पड़ेगा। महिलाओं संबंधी बिजनेस सफल रहेंगे। आयात-निर्यात संबंधी कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में जीवनसाथी तथा परिवार जनों का भरपूर सहयोग बना रहेगा।

तुला राशि
आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और सहयोगात्मक व्यवहार की वजह से परिवार व रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बन रही है। अपनी फिटनेस में भी आप समय देंगे। युवा वर्ग अपने योजनाओं को कार्य रूप देने का प्रयास करेंगे। कहीं भी खर्च करने में जल्दबाजी ना करें तथा बजट का ध्यान रखें। घर में अधिक डिसिप्लिन बनाकर भी रखना पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। घर के वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान में कमी ना आने दें।
बिजनेस संबंधी योजनाओं पर काम करने के लिए उचित समय है। कुछ बदलाव संबंधी काम करना भी जरूरी है। पब्लिक डीलिंग और संपर्क सूत्र से आपको फायदा होगा। ऑफिशियल काम तय समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी। घर परिवार में अनुशासित और सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

वृश्चिक राशि
आज ग्रह स्थिति बहुत ही उत्तम बनी हुई है। आप जो काम सोचेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा परिवारजनों के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में सुखद समय व्यतीत होगा। अपनी योजनाओं को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के लिए जल्दबाजी में किसी गलत रास्ते का चुनाव ना करें। वाणी व गुस्से पर भी नियंत्रण रखें, क्योंकि कुछ विवादित स्थितियां बनने की आशंका हो रही है। आज कारोबार में आपके साथ कोई आश्चर्यजनक उपलब्धि मिल सकती है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल होंगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऊपर कुछ दबाव महसूस करेंगे इसलिए धीरज से काम ले। दांपत्य संबंधों में व्यक्तिगत कार्यों की वजह से कुछ तनाव रहेगा, शांति से काम लें क्योंकि समस्याएं और बढ़ सकती हैं।

धनु राशि
सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। दूसरों की नजर में आपकी छवि और अधिक सुधरेगी और आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी। अगर लोन वगैरह के लिए अप्लाई किया हुआ है, तो आज बात बन सकती है। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर भाई-बहनों के बीच में मतभेद बढ़ने की आशंका है। इसका कारण अपने गुस्से पर काबू ना रखना होगा। शांत और धैर्यवान बने रहें, वरना इसका असर आपके स्वास्थ्य और नींद पर भी पड़ेगा। व्यवसाय संबंधी अधिकतर काम सुचारु रूप से निपटने से मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। उधारी संबंधी कोई भी कार्य करते समय पेपर वर्क अवश्य करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने उच्चाधिकारियों से काम के दबाव की वजह से तनाव रहेगा। परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य और मधुरता रहेगी।

मकर राशि
अनुकूल परिस्थिति बनी हुई है। भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। इस समय कोई भी उपलब्धियां हाथ में आएं, तो तुरंत हासिल करें। आप अपने वाक् चातुर्य से तमाम बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ सकेंगे और निश्चित सफलता प्राप्त करेंगे। रुके हुए सरकारी कार्यों को पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत लगेगी। ध्यान रखें कि कभी-कभी बहुत अधिक सोच-विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। संतान की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। उनका मार्गदर्शन करते रहें। व्यवसाय में नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे परंतु किसी कार्य विशेष को लेकर आपकी साख पर सवाल उठ सकते हैं। परेशानियां कुछ ही समय के लिए हैं, इसलिए तनाव न लें। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें कि ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति हो सकती है।
जीवन साथी व परिवार जनों से अपनी गतिविधियां बताएं, योजनाएं अवश्य शेयर करें, ऐसा करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

कुंभ राशि
अपने दैनिक कार्यों को व्यवस्थित रखने से आप अपने लिए भी उचित समय निकाल लेंगे। अध्ययन अध्यापन संबंधी कार्यों में भी रुचि रहेगी। आत्म मनन और चिंतन करने से आपको कई उलझे हुए सवालों का जवाब भी स्वतः ही मिलेगा। संबंधों में किसी पुरानी बात को लेकर विवादित स्थिति बन सकती है। हालांकि परिस्थितियां कितनी भी नकारात्मक हो, आप सकारात्मकता ढूंढ ही लेंगे लेकिन सिर्फ वाणी और गुस्से पर काबू रखें। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें। व्यवसाय में परिस्थितियां आपके अनुकूल ही बनी हुई हैं। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। बुद्धिमत्ता व चतुराई से व्यापार में लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने लक्ष्यों की प्राप्ति आसानी से प्राप्त करेंगें और इससे फायदा भी होगा। दांपत्य संबंधों में मनमुटाव की स्थिति गंभीर हो सकती है।

मीन राशि
सकारात्मक लोगों तथा गतिविधियों में व्यस्त रहने से आप ऊर्जावान और प्रफुल्लित महसूस करेंगे, इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक बदलाव आएगा। वर्तमान परिवेश के अनुसार खुद को ढाल लेने से आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा। समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में थोड़ा लचीलापन लाना आवश्यक है। पारिवारिक मामलों में अपना सहयोग अवश्य दें। युवा वर्ग अपने फ्यूचर को लेकर चिंतित रह सकते हैं। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना उनके लिए उचित रहेगा। व्यावसायिक कार्य मन मुताबिक तरीके से नहीं बनेंगे लेकिन इस समय धैर्य रखना होगा। हालांकि आप अपनी पूरी योग्यता व मेहनत द्वारा जल्दी ही अपने प्रयासों में सफल भी होंगे। सरकारी नौकरी में कुछ नई संभावनाएं मिलेंगी। व्यापार के साथ-साथ घर में भी समय देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।