आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

ख़बर शेयर करें 👉

शुक्रवार,06 जनवरी 2023
मेष राशि

आज किसी प्रिय मित्र या संबंधी के साथ वार्तालाप होने से किसी चिंता का समाधान मिलेगा और आप अपना मुक्त होकर अपनी ऊर्जा और जोश को सकारात्मक दिशा में लगा पाएंगे। परिवार संबंधी कोई फैसला लेना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में ना आएं। जल्दबाजी और लापरवाही में लिए गए निर्णय गलत भी हो सकते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें। बिजनेस में मैन्युफैक्चरिंग संबंधी काम में ज्यादा ध्यान रखें। हालांकि चुनौतियां और रुकावटें आ सकती हैं। हो सकता है कोई समस्या आने पर आपको अपने उसूलों से समझौता करना पड़े। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी।

वृष राशि
आज किसी अनुभवी व्यक्ति के माध्यम से कुछ पुराने मतभेदों तथा समस्याओं का निराकरण होगा और अपनी कार्य क्षमता और योग्यता को भी प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए नौकरी अथवा इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में निवेश करने से पहले उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। थकान और तनाव की वजह से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती है। इस समय अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें तथा समस्याएं आने पर तनाव लेने की बजाए हल ढूंढने का प्रयास करें। व्यवसाय में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसके लिए ज्यादा कोशिश करने की जरूरत है। कोई नया बिजनेस या काम शुरू करने जा रहे हैं, तो उसमें भी कुछ रुकावटें आएंगी। धैर्य और हिम्मत रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे का सम्मान करें तथा संबंधों में मधुरता बनाए रखें।

मिथुन राशि
परिवार से जुड़ी किसी फैसले पर अमल करने का बेहतरीन समय है। इस समय प्रकृति आपकी तरक्की के लिए नए रास्ते खोल रही है। खुले दिल से उसका स्वागत करें। किसी खास सभा में जाने का मौका मिल सकता है। युवाओं को करियर में कोई नया अवसर मिलने से राहत मिलेगी। जिम्मेदारियां अधिक होने की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी। इसलिए तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी ना होने दें। बच्चों की समस्याओं को समझें और उनका समाधान करने में अपना योगदान अवश्य दें। बिजनेस में कर्मचारियों के साथ कठोर व्यवहार न रखें, वरना उनकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। सरकारी कामों में महत्वपूर्ण इंसान की मदद मिल सकती है। कमीशन और टैक्स से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन मुनाफा होगा। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। व्यावसायिक भागदौड़ की वजह से दांपत्य जीवन का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। युवा वर्ग भी प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

कर्क राशि
कोई खास काम पूरा हो जाएगा। वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। किसी योजना को भी क्रियान्वित कर लें। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों और मित्रों के लिए भी समय निकाल लेंगे। अपने विरोधियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहें और साथ ही जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। शांति और धैर्य से समस्याओं का समाधान निकालें। अपनी योजनाएं और गतिविधियों को किसी से शेयर न करें। वरना कुछ लोग आपके काम करने के तरीकों की नकल कर सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को ज्यादा महत्व दें। अपने अधिनस्थ स्टाफ पर भी कड़ी नजर रखें। पारिवारिक गतिविधियों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना योगदान देना जरूरी है। इससे संबंधों में भी मधुरता रहेगी।

सिंह राशि
अपने किसी सपने को साकार करने का बेहतर समय चल रहा है। ऊर्जावान और सकारात्मक रहें। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें, इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। अपरिचित लोगों के साथ वार्तालाप करते समय थोड़ा रिजर्व रहना भी जरूरी है। अपनी व्यक्तिगत बातें किसी से भी जाहिर ना करें। रुपए-पैसे के मामले में पूरी सावधानी बरतें। बेहतर होगा कि सारे निर्णय खुद ही लें। व्यावसायिक व्यवस्था को लेकर कोई योजना बनाई है तो उस पर अमल करने के लिए अनुकूल समय है। शेयर्स अथवा स्टॉक मार्केट में रुचि रखने वाले लोग सावधान रहें। संभव हो तो कुछ समय के लिए यह गतिविधियां स्थगित ही करें। दांपत्य संबंधों में उचित सामंजस्य प्रेम व्यवहार बना रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहने की जरूरत है।

कन्या राशि
कुछ समय से चल रही अस्त व्यस्त दिनचर्या से राहत मिलेगी, जिससे आप आर्थिक मामलों में भी उचित प्रकार से ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आप अपना आज बेहतर करने का भी प्रयास करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें तथा अपनी बनाई हुई नीतियों पर ही कार्य करें। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए नकारात्मक परिस्थितियां बना सकते हैं। परंतु इन सब बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों में व्यस्त रहें। व्यावसायिक परिस्थितियां अनुकूल हैं। अपने कामों में बाहरी लोगों का दखल न होने दें। सरकारी ऑर्डर पूरा करने के लिए लापरवाही न करें। इंक्वायरी होने की भी आशंका है। विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

तुला राशि
परिवार के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान की किसी एक्टिविटी से खुद को गर्वित महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों और शॉपिंग आदि में समय व्यतीत होगा। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। कभी-कभी शक और संशय स्थिति संबंध में खटास भी ला सकती है। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करने से परहेज रखें, क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट या विदेश संबंधी बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। खर्चों के साथ इनकम की स्थिति भी अच्छी रहेगी। पब्लिक डीलिंग करते समय अपनी छवि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वाद-विवाद से दूर रहें। वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे तथा घर में खुशी भरा माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज बाहरी गतिविधियों में मन मुताबिक तरीके से समय व्यतीत होगा। घर-पारिवार संबंधी सुख के साधनों पर पैसा खर्च करके खुशी मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे शांति और सुकून महसूस करेंगे। वाद-विवाद जैसे मामलों में आवेश में आने के बजाय धैर्य और संयम से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें। कोई दुखद समाचार मिलने से मन कुछ उदास भी रहेगा। अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखना जरूरी है। प्राणायाम योगा करना उत्तम है। अन्य कार्य में व्यस्तता की वजह से कार्य क्षेत्र पर समय देना मुश्किल होगा। फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्य भी हल हो जाएगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांति से परिपूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

धनु राशि
आज आपकी कोई योजना या सपना साकार होने वाला है, जिससे आप उमंग और जोश महसूस करेंगे। कोई पॉलिसी आदि मैच्योर होने से निवेश संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन से घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। व्यवहार में लचीलापन लाएं। जिद और आवेश से काम उलझ सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी से वाद-विवाद की आशंका है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में नुकसान होने की स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि इन कार्यों में ध्यान ना दें। बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसले तुरंत लें। बिजनेस के महत्वपूर्ण काम दिन की शुरुआत में ही निपटाने की कोशिश करें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। सरकारी नौकरी में कुछ तनाव जनित स्थितियां रहेंगी। दांपत्य संबंधों में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

मकर राशि
किसी भी योजना को उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार करके ही उन्हें क्रियान्वित करें। इससे आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपकी विनम्र स्वभाव की वजह से आपका मान-सम्मान और साख बनी रहेगी। वाद-विवाद में ना पड़ें। आपका कोई निकट संबंधी ही आपके खिलाफ अफवाहें फैला सकता है। हालांकि आपके ऊपर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से पॉजिटिव महसूस करेंगे। अपनी व्यावसायिक कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। भावनाओं की बजाए प्रैक्टिकल होकर निर्णय लें। आपके विनम्र और शांतिपूर्ण स्वभाव का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा। पति-पत्नी के बीच में आपसी तालमेल बना रहेगा।

कुंभ राशि
घर में नजदीकी संबंधों की आवाजाही की वजह से व्यस्ततापूर्ण दिनचर्या रहेगी। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा अन्य कार्य योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आने की भी संभावना है। लेनदेन संबंधी मामलों में कोई विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें। हालांकि थोड़ी सी सावधानी आपको समस्याओं से बचा भी लेगी। अन्यथा बजट बिगड़ने से पछताना भी पड़ सकता है। बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में स्टाफ और कर्मचारियों की मदद से व्यवस्था अच्छी रहेगी। इस समय मार्केटिंग, मीडिया आदि से संबंधित कुछ नई उपलब्धियां बन रही हैं। मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस समय वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्र में भी ध्यान देना जरूरी है। दांपत्य संबंधों में उचित सामंजस्य और प्रेम भाव बनाकर रखें। प्रेम संबंध के प्रति भी संवेदनशीलता रखें।

मीन राशि
आज दिन भर काम की अधिकता बनी रहेगी, परंतु साथ ही उचित सफलता मिलने से उत्साह की वजह से आप थकान भी भूल जाएंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक समस्याएं रहेंगी। परंतु तनाव लेने के बजाए उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। रिश्तों को कायम रखने के लिए धैर्य और समझदारी की जरूरत है। इसलिए छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज कर दें। आज कहीं भी आवाजाही से परहेज करें। व्यवसाय में बनते कार्यों में कुछ ना कुछ व्यवधान रहेंगे। साथ ही कर्मचारियों की वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। परंतु कहीं फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कोई खास अथॉरिटी आ सकती है। किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।