आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

ख़बर शेयर करें 👉

मंगलवार,10 जनवरी 2023
मेष राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में प्रगति बनी रहेगी। धन लाभ में वृद्धि संभव है। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ा बहुत अनावश्यक भागदौड़ भी संभव है। घर के आवश्यक साजो-सामान में धन ख़र्च संभव है। आप घर के पुनर्निर्माण के बारे में विचार बना सकते हैं। सन्तान की तरफ से प्रसन्नता मिल सकती है। आपके प्रतिष्ठित अथवा उपयोगी लोगों से अच्छे संबंध बन सकते हैं।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर में आपके लिए कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं बन सकती है। आपके प्रस्तावित कार्य हल तो होंगे,लेक़िन भागदौड़ थोड़ा अधिक रह सकती है। आज आपको अनावश्यक भ्रमण व अनावश्यक कार्यों से भी दूरी रखनी चाहिए। यद्यपि सामाजिक व राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। विशेष रूप से रोज़गार के लिए संघर्षरत लोगों के लिए आज का दिन काफ़ी उपयोगी रहने वाला है। हालाँकि आत्मविश्वास की कमी व निर्णय लेने में जल्दबाजी की प्रवृत्ति रह सकती है। मित्र पक्ष व निजि परिजनों से सहयोग मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि संभव है। लेकिन मन की अस्थिरता व मौखिक विवाद संभव है। धन प्रबंधन पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में आज आपके लिए कुछ बेहतर संभावनाएं बन सकती है। रुके हुए कार्य हल होंगे। पिछले दिनों की तुलना में आत्मविश्वास में इजफ़ा होगा। व क्रोध में कमी आयेगी।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। हालाँकि दिन तनावपूर्ण रह सकता है।लेकिन आपके आवश्यक कार्य दुष्प्रभावित नही होंगे। यद्यपि धन प्रबंधन पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। दिन की अनुकूलता के लिए। आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति के अवसर हासिल होंगे। आय के साधनों में सुधार अथवा वृद्धि संभव है।यदि आप किसी कार्य योजना को लेकर संघर्षरत हैं, तो आपको कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर संबंधी योजनायें हल होंगी। कामकाज को लेकर पिछला संघर्ष कम होगा। धन व विदेश संबंधी योजनायें सफल होंगी।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप किसी कार्य की सफलता के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगे। आय के साधनों में वृद्धि व सुधार की संभावना बनी रहेगी। आपके रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लेक़िन आज आपको जोखिम उठाने से परहेज़ करना चाहिए। अनावश्यक धन अपव्यय भी संभव है। अतः धन प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।

कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं आपके लिए बन सकती है। सरोज़गार परक योजनायें हल होंगी। परिजनों से मतभेद दूर होंगे।यदि आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आपके लिए समृद्ध घर से रिश्ता आ सकता है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पिछले दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित व जरूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। आज आप अधिकारी वर्ग से काम निकालने में सफल हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास व बौद्धिक चिंतन भी आज बहुत अच्छा रहने वाला है। हालांकि धन प्रबंधन पर आपको ध्यान रखना होगा।