आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..…

ख़बर शेयर करें 👉

गुरुवार,12 जनवरी 2023
मेष राशि

किसी खास काम के लिए की गई मेहनत के बेहतर नतीजे मिलेंगे। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग होंगे। कुछ समय आत्मचिंतन और मनन में भी लगाएं। इससे अपने अंदर चल रहे कई सवालों का जवाब भी मिलेगा। साथ ही अपने वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह को नजर अंदाज ना करें। कुछ ना कुछ जिम्मेदारियां भी बनी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग बना रहेगा। किस्मत का साथ मिलने से रुके हुए कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। उधार लेनदेन में पैसों की वापसी भी जरूर तय कर लें। ऑफिस में काम ज्यादा होने से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। घर का वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।

वृष राशि
छोटी-मोटी बातों पर तनाव लेने की बजाय शांत चित्त मन से समाधान ढूंढें। इससे आप अपने कार्यों को और अधिक बेहतर तरीके से कर पाएंगे। फाइनेंस संबंधी रुके हुए कार्य पूरा करने में किसी की मदद मिलेगी। संतान पक्ष बेहतर रहेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से घर के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, परंतु सावधानी बरतने से जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में किसी भी तरह का आलस करना ठीक नहीं है। बिजनेस में इनकम की स्थिति भी बहुत मंद रहेगी। कुछ भरोसेमंद लोगों से आपको ऑर्डर मिलते रहेंगे। लेकिन लुभावने ऑफर पर जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। ठगे जाने की आशंका है। ऑफिस में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। परिवार में धार्मिक गतिविधि से सकारात्मक और सुकून भरा माहौल रहेगा।

मिथुन राशि
समय की अनुकूलता का उचित सदुपयोग करें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई चल रहा वाद-विवाद दूर होगा। फैसला भी आपके पक्ष में होगा। आपसी संबंध बेहतर हो जाएंगे। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर मन लगा रहेगा। मित्रों की तरफ से आपको घूमने-फिरने हेतु दबाव रहेगा परंतु गलत काम से बचें। बजट बिगड़ने से घर की व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। कुछ समय अपने स्वास्थ्य के प्रति और व्यक्तित्व को निखारने में भी अवश्य लगाएं। व्यावसायिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने की लिए अपनी सामर्थ्य से अधिक उधार या लोन ना लें। भरोसेमंद पार्टियों से नए ऑफर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस में राजनीति का माहौल रहेगा। पारिवारिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति खुशी भरा माहौल बनाएगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी।

कर्क राशि
मौकों का फायदा उठाने में आलस न करें और योजना बनाकर अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित करें। निश्चित सफलता मिलेगी। साथ ही मार्केटिंग और मीडिया संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने में ध्यान दें। इससे आप अपनी योजना को उचित अंजाम दे पाएंगे। संतुलित सोच रखें। आपकी भावनाओं और उदारता का कोई नाजायज फायदा भी उठा सकता है। कभी-कभी आलस और आराम करने की इच्छा आपके ऊपर हावी हो जाती है। अपनी इन कमियों पर काबू पाएं। अपने महत्वपूर्ण पेपर्स की संभाल रखना जरूरी है। इस समय बिजनेस के काम बहुत सावधानी से करने की जरूरत है, क्योंकि तैयार माल रुक भी सकता है। मौजूदा परिस्थितियों में ज्यादा फायदे की उम्मीद नहीं है। अपने किसी लक्ष्य के प्रति रुकावट आने से घबराएं नहीं, पूरी मेहनत से प्रयासरत रहें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंधों के मामले में आपकी पहल करना संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

सिंह राशि
दिन की शुरुआत बहुत ही सकारात्मक नजरिए से करेंगे जिससे मन में चल रही कोई दुविधा भी दूर होगी। विपरीत परिस्थितियों में भी आप धैर्य और संयम बनाकर रखेंगे तथा रचनात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा लगाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। इस समय ज्यादा मेलजोल रखना किसी भी दृष्टि से अनुकूल नहीं है। नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना जरूरी है, वरना आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। कार्यक्षेत्र में चल रही रुकावटें दूर होंगी। किसी की मदद से आशा मिलेगी। बिजनेस में मीडिया, एडवरटाइजमेंट जैसी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। निकट भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। ऑफिशियल यात्रा को अभी टाल दें। वैवाहिक संबंधों के बीच अहम जैसी स्थिति को स्थान ना दें। शांति से समाधान निकालें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर रहेंगे।

कन्या राशि
परिवार के साथ कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना आपके लिए वरदान साबित होगा। युवाओं को अपने करियर संबंधी कोई समाचार मिलने से राहत मिलेगी। मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें और कुछ समय मेडिटेशन या आध्यात्मिक बातों पर जरूर लगाएं। सुनी सुनाई बातों और अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा बिना हकीकत को समझें कोई निर्णय भी ना लें। अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं। बिजनेस में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। साथ ही प्रत्येक कार्य नियत समय पर पूरे होते जाएंगे। घर में आपसी सामंजस्य और मधुरता बनी रहेगी।

तुला राशि
आप अपनी योग्यता और मेहनत से किसी विशेष प्रयास को क्रियान्वित करने में सफल रहेंगे और उनके शुभ फल की प्राप्ति उम्मीद से ज्यादा हो सकती है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको हार्दिक सुकून मिलेगा। जीवन की वास्तविकता को समझें तथा कल्पनाओं की बजाय हकीकत का सामना करें। वर्तमान परिवेश में किसी से ज्यादा उम्मीद ना रखें। उम्मीद टूटने से मन व्यथित हो सकता है। अपनी ऊर्जा और कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण रखना जरूरी है। बिजनेस संबंधी अच्छे ऑफर मिलेंगे। कर्मचारियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ भी न रहें। ये समय उन कामों को पूरा करने के लिए अनुकूल है, जो पिछले कुछ समय से अधूरे चल रहे थे। सरकारी नौकरी में पब्लिक प्लेस पर किसी के साथ विवाद हो सकता है। परिवार में उचित सामंजस्य बना रहेगा तथा सभी सदस्य एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

वृश्चिक राशि
जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया रखें, तो हर बात में सकारात्मकता नजर आएगी। अचानक ही कुछ ऐसे लोगों से संपर्क बनेंगे जो कि आपके लिए लाभदायक रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियों का बोझ ना लें। क्योंकि इस वजह से आपके खुद के कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। कहीं भी वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। वरना अकारण ही कोई झगड़ा या झंझट जैसी स्थिति बन सकती है। व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण कार्य स्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा अपने ज्यादातर काम फोन कॉल्स और इंटरनेट के जरीये पूरे करने की कोशिश करें। ऑफिस के काम ज्यादा होने से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से मेल मुलाकात होगा तथा घर में खुशी भरा माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि
आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। जीवन-साथी तथा परिवारजनों के सहयोग से आपका कोई खास कार्य भी संपन्न हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा लिए गए ठोस निर्णय लाभदायक साबित होंगे। खुशी भरा समय व्यतीत होगा। आपकी सफलता की वजह से कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग स्वार्थ की भावना से आपके साथ नजदीकियां बनाने की कोशिश करेंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लेम। भाई-बहनों के साथ संबंध बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी है। ग्रह स्थिति और आपका भाग्य आपको सहयोग कर रहे हैं, परंतु दूसरों के निर्णय की बजाए स्वयं के निर्णय ज्यादा प्रभावशाली रहेंगे। किसी भी मुश्किल काम में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा समय रहते वसूल कर लें। कार्यक्षेत्र तथा घर में भी और सुखद और अनुशासित माहौल बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

मकर राशि
पिछले कुछ समय से चल रहे किसी तनाव से राहत मिलेगी तथा अपने कार्यों में भी ध्यान दे पाएंगे। सोसाइटी में अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा मान-सम्मान बढ़ेगा। ज़िद और अड़ जाना दोनों तरक्की के रास्ते में रोड़े हैं। समय के अनुसार अपने इस व्यवहार में भी लचीलापन लाना जरूरी है। कभी-कभी मन में कुछ अनहोनी जैसा भय महसूस होगा। अनुभवी लोगों का सानिध्य करें तथा आध्यात्म में भी समय दें। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाने से स्थिति बेहतर होगी। बिजनेस संबंधित कामों प्रचार-प्रसार करना जरूरी है। किसी अधिकारी से मन मुताबिक मदद मिलेगी। इनकम के साथ खर्चे भी बढ़ते जाएंगे। घर तथा परिवार जनों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में साथ देना सबको खुशी प्रदान करेगा। दोस्तों के साथ संबंध खराब ना करें।

कुंभ राशि
पारिवारिक समस्या चल रही है तो आज आपसी विचार-विमर्श द्वारा समाधान मिल सकता है। भावनात्मक रूप से आप खुद को सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। कुछ समय आध्यात्मिक स्थल अथवा अनुभवी लोगों के सानिध्य में जरूर व्यतीत करें, क्योंकि कभी-कभी सब कुछ व्यवस्थित होते हुए भी कुछ अजीब सी उदासी महसूस होगी तथा किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। बिजनेस में ये समय जल्दबाजी करने का नहीं है। सोच-समझकर कोई ठोस फैसला लें। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों के साथ अपने संपर्क बनाए रखना आपको भविष्य में फायदा देंगे। नौकरी में कुछ समस्याएं आज हल हो जाएंगी। परिवार जनों के साथ सुख-शांति भरा समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से भी चल रही कोई चिंता दूर होगी।

मीन राशि
किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की मदद से युवाओं की कोई समस्या हल हो सकती है। घर में आए मेहमानों और संबंधियों की उचित आवभगत करें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। अगर राजनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिले, तो तुरंत उसे हासिल करें। युवाओं व बच्चों के साथ वक्त के अनुसार अपना व्यवहार करने का तरीका भी बदलना होगा। मानसिक सुख शांति पाने के लिए अध्यात्म अथवा मेडिटेशन करना उचित समाधान है। घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। व्यावसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी साथ ही स्टाफ और कर्मचारियों का भी उचित योगदान रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्यों में रुचि लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। वैवाहिक संबंध सुखद और शांतिपूर्ण रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल संबंधों से दूर रहें वरना इसका दुष्प्रभाव घर की सुख-शांति भंग कर देगा।