आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..…

ख़बर शेयर करें 👉

शुक्रवार,13 जनवरी 2023
मेष राशि

घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर ध्यान दें और अमल भी करें। ऐसा करना आपके लिए बेहतरीन रहेगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। अचानक कोई यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। इस यात्रा का बहुत ही सुखद अनुभव रहेगा। रिश्तों को संभालें और वर्तमान में ही रहें, वरना बीती हुई नकारात्मक बातें आपका आज भी डिस्टर्ब कर देंगी। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की स्थिति बन रही है। लापरवाही बिल्कुल ना करें। व्यावसायिक गतिविधियां अपनी देखरेख में करवाने से कुछ सुधार आएगा और किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अजनबी लोगों पर भरोासा न करें। नौकरी में अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति संवेदनशील रहें।

वृष राशि
आप अपनी कुशलता और समझदारी से किसी भी समस्या पर काबू पा लेंगे। कुछ समय आत्मनिरीक्षण और आत्म मनन में जरूर लगाएं। आपके प्रतिद्वंद्वी आपके समक्ष परास्त रहेंगे। मान-सम्मान बना रहेगा। समझदारी से काम लें, सफलता मिलने पर ज्यादा बखान करना भी ठीक नहीं है। घर से संबंधित गतिविधियों में अत्यधिक फिजूलखर्ची की स्थिति रहेगी। अपने बजट का ध्यान रखे। रिश्तेदारी के सिलसिले में आप खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे। कुछ रुकावटें बनी रहेंगी। लेकिन समय के हिसाब से चीजें बेहतर होती जाएंगी इसलिए निराश न हों। साझेदारी के व्यवसाय में काम पूर्ववत ही चलता रहेगा। युवा वर्ग जल्दी सफलता पाने की लालसा में गलत गतिविधियों की ओर आकर्षित न हों। आपसी संबंधों में कुछ टकराव की स्थिति होने से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। इसलिए अपने स्वभाव को संयमित रखें।

मिथुन राशि
आज समय मिश्रित फलदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है। दूसरों के प्रति सद्भाव रखने से आपका भी मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका सहयोग बना रहेगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद की स्थिति बनने पर धैर्य और शांति बनाए रखें। वरना इसका नकारात्मक असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। लेनदेन संबंधी मामलों में कोई भी निर्णय लेते समय जल्दबाजी ना करें। बिजनेस संबंधी जानकारियां हासिल करें। दूरदराज की पार्टियों से संपर्क रखें। इससे आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। ऑफिस में अपने काम करने की नीतियों में बदलाव लाने की कोशिश करें। परिवार में हास परिहास और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। मित्रों तथा संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर भी रहेगा।

कर्क राशि
दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से होगी। पिछले कुछ दिनों से जिस कार्य के प्रति आप कड़ी मेहनत कर रहे थे, आज उसके फल की प्राप्ति उम्मीद से ज्यादा हो सकती है। परंतु कोई भी कार्य करने से पहले पूरी रूपरेखा बनाने से ज्यादा अच्छे परिणाम हासिल होंगे। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करना भी जरूरी है। ख्याली पुलाव ना बनाएं। मकान, गाड़ी आदि से संबंधित कागजात संभालकर रखें। तनाव रहने पर मोटिवेशनल प्रोग्राम आपके लिए लाभदायक रहेंगे। कारोबारी मामलों में शिद्दत से अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों पर भरोसा करना उचित नहीं है। लाभ के मार्ग और अधिक प्रशस्त होंगे। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव बना रहेगा। घर की व्यवस्था खुशनुमा और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

सिंह राशि
पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त या कहीं निवेश करने संबंधी योजनाओं को कार्यान्वित करने का अनुकूल समय है। युवा वर्ग को इंटरव्यू आदि में उचित सफलता मिलने की संभावना है। कोई भी प्रतिकूल परिस्थिति आने पर धैर्य ना खोए और प्रयत्नशील बने रहे। दोपहर बाद ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्य में व्यस्त रहें। फालतू की गतिविधियों में ध्यान देने से तनाव ही रहेगा। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा सभी काम निगरानी में ही करवाएं। नए और अजनबी लोगों पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों की सख्ती से परेशान रहेंगे। घर में आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहेगा।

कन्या राशि
धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान देने से खुशी मिलेगी और पहचान भी बनेगी। मीडिया और मार्केटिंग से संबंधित जानकारियों को और अधिक हासिल करें। इससे आपको अपनी दिनचर्या तथा व्यवसाय संबंधी नई दिशा हासिल हो सकती है। अनजान लोगों को पैसा उधार ना देना ही उन पर विश्वास करें। गलतफहमी की वजह से कुछ रिश्ते में अनबन भी आने की आशंका है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कुछ दिक्कत आ सकती है। इसलिए पेपर वर्क बहुत ही सावधानी से करें। बिजनेस को लेकर पूरी तरह समर्पित रहेंगे। आपको मेहनत के मुताबिक नतीजे भी मिलेंगे। कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसका समाधान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में कुछ दिक्कतें आने से तनाव बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।

तुला राशि
कोई नया कार्य शुरू करने या निवेश करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी लेना आपको मुश्किलों से बचाएगा। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे आपको अपने व्यवहार और दिनचर्या में आश्चर्यजनक सुधार दिखेगा। बच्चों की समस्या को सुलझाने में आपका योगदान बेहतरीन रहेगा। इससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा। भावनाओं में बहकर अपने कोई भी महत्वपूर्ण बातें किसी के साथ शेयर ना करें। वरना कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपसे धोखा कर सकता है। कई गतिविधियों में व्यस्तता के कारण आप बिजनेस में ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे। इस समय कोई भी बदलाव करना ठीक नहीं है। नौकरीपेशा लोग किसी को भी अपने कार्यों की जानकारी ना दें। गोपनीयता बनाकर रखना जरूरी है। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा वातावरण रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

वृश्चिक राशि
रुका हुआ इनकम सोर्स स्त्रोत फिर शुरू होने से राहत मिलेगी। लेनदेन या प्रॉपर्टी से जुड़ा काम अटका हुआ है तो कोशिशों से सफलता मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रति आपका विशेष योगदान रहेगा। व्यस्तता के साथ-साथ घर परिवार में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा अपना योगदान दें। ध्यान रखें कि किसी भी तरह का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय में समस्या का समाधान ना मिलने से तनाव रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में इस समय बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार तथा मूल्यांकन करने की जरूरत है। बिना सोचे-समझे किसी भी तरह का रिस्क ना लें, वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

धनु राशि
ग्रह स्थिति कुछ बेहतर हो रही है। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में आज सुधार महसूस करेंगे। दोबारा अपने निजी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अमल करना आपको उचित मार्गदर्शन देगा। कोई अप्रिय समाचार मिलने से तनाव और भय जैसी स्थिति रह सकती है। कुछ समय मेडिटेशन में भी जरूर व्यतीत करें इससे सकारात्मकता आएगी। साथ ही व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें और मस्त रहें। कार्यक्षेत्र में इस समय अपनी कार्यप्रणाली और व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। सरकारी सेवारत लोग किसी भी अनैतिक कार्य में रुचि ना लें अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। पारिवारिक सदस्य मिल-जुलकर बैठेंगे और अपनी अपने विचार सांझा करेंगे।

मकर राशि
ग्रह स्थिति अनुकूल हो रही है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी, इसलिए बहुत ही सकारात्मक तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें। अगर कोई पैतृक संपत्ति का मामला चल रहा है, तो आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर ही विश्वास रखें। दूसरों के सुझाव आपके लिए गलत भी हो सकते हैं। शेयर्स, सट्टा जैसे जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। इस समय बड़ा नुकसान होने की भी आशंका बनी हुई है। युवा वर्ग भी व्यर्थ की गतिविधियों के प्रति आकर्षित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई भी नया कार्य आरंभ करने का उचित समय है। आपकी योजनाएं भी क्रियान्वित होंगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करते समय बहुत अधिक धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। गुस्से और जल्दबाजी से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। परिवार से संबंधित किसी भी परेशानी का आपसी विचार-विमर्श द्वारा समाधान निकालें।

यह भी पढ़ें 👉  28 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

कुंभ राशि
परिवार पर वरिष्ठ लोगों का स्नेह और सहयोग बना रहेगा। पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य को लेकर अथक मेहनत कर रहे थे, उससे संबंधित अचानक फायदा मिल सकता है। घर में धार्मिक आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी। अपने व्यक्तिगत मामलों को बाहरी लोगों के साथ शेयर ना करें। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा भी आएगा कि जिस पर कटौती करना मुश्किल होगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद रह सकते हैं। शांति से ही सुलझाएं, तो अच्छा है। पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया द्वारा व्यवसाय संबंधी कुछ खास जानकारियां मिलेंगी। कामों में ज्यादा समय बिताएं। अच्छा मुनाफा मिलने की भी संभावना है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। समय पर अपना प्रोजेक्ट पूरा करें। घर में सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा।

मीन राशि
किसी अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। किसी सहयोगी के मुश्किल समय में उसकी मदद करना आपको खुशी प्रदान करेगा। युवाओं को अपने करियर को लेकर कोई खुशखबरी मिलने वाली है। आज दिन भर बहुत ही सचेत रहने की जरूरत है। छोटी सी गलती भी बहुत बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। जमीन-जायदाद संबंधी किसी भी मामले में रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन आज स्थगित रखें। संतान की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें तथा एक दूसरे पर निर्भर रहने की बजाय अपना भरपूर योगदान दें। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। घर परिवार में उचित सामंजस्य बनाकर रखें और एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखें। प्रेम संबंधों में पड़कर अपना नुकसान ना करें।